क्रिकेट

IND vs ENG 5th T20: अभिषेक शर्मा ने मार -मार के इंग्लिश गेंदबाजों का किया बुरा हार, भारत के लिए टी20 में ठोका दूसरा सबसे तेज शतक

IND vs ENG: अभिषेक शर्मा ने 37 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास का 8वां सबसे ताज शतक है। वहीं भारत के लिए यह दूसरा सबसे तेज शतक है।

नई दिल्लीFeb 02, 2025 / 08:39 pm

Siddharth Rai

Abhishek Sharma Record Breaking Century
Abhishek Sharma, India vs England 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टी20 मुक़ाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में खब्बू सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा है। अभिषेक ने पहली गेंद से इंग्लिश गेंदबाजों पर प्रहार किया और मात्र 37 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया।
भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में मात्र 35 गेंद पर शतक जड़ा था। वहीं तीसरे स्थान पर संजू सैमसन हैं जिन्होंने बांग्लादेश के खिलग मात्र 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। अपनी इस पारी में अभिषेक ने 54 गेंद पर 12 छक्के और सात चौके की मदद से 135 रन बनाए। यह अभिषेक के अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का दूसरा शतक है। अभिषेक ने पिछले साल जिंबाब्वे के खिलाफ अपने करियर के दूसरे मुकाबले में शानदार शतक जड़ा था।
इसी के साथ अभिषेक ने रोहित शर्मा का एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में 10 छक्के लगाए थे। शतक के साथ – साथ अभिषेक ने अपनी इस आतिशी पारी में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी ठोका है।
अभिषेक ने मात्र 17 गेंद पर अपने पचास रन पूरे किए थे। भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक युवराज सिंह ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा था। उस मैच में युवराज ने छह छक्के ठोकते हुए मात्र 12 गेंद पर पचास रन बनाए थे।

Hindi News / Sports / Cricket News / IND vs ENG 5th T20: अभिषेक शर्मा ने मार -मार के इंग्लिश गेंदबाजों का किया बुरा हार, भारत के लिए टी20 में ठोका दूसरा सबसे तेज शतक

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.