क्रिकेट

IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र इतनी गेंद पर जड़ा शतक, ऐसा करने वाले 8वें भारतीय

अभिषेक ने इस मैच में मात्र 47 गेंद पर आठ छक्के और सात चौके की मदद से 100 रन बनाए। अभिषेक का अंतरराष्ट्रिय टी20 में यह पहला शतक है।

नई दिल्लीJul 07, 2024 / 05:54 pm

Siddharth Rai

Abhishek Sharma century, India vs Zimbabwe, 2nd T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला हरारे स्पोटर्स क्लब में खेले जा रहा है। इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है। शर्मा ने कल ही इस सीरीज के पहले मुक़ाबले में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

अभिषेक ने इस मैच में मात्र 47 गेंद पर आठ छक्के और सात चौके की मदद से 100 रन बनाए। पिछले मैच में वह शून्य पर आउट हुए थे। शर्मा ने गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी निभाई। 

अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय
21 वर्ष 279 दिन – यशस्वी जायसवाल vs नेपाल, 2023
23 वर्ष 146 दिन – शुभमन गिल vs न्यूजीलैंड, 2023
23 वर्ष 156 दिन – सुरेश रैना vs दक्षिण अफ्रीका, 2010
23 वर्ष 307 दिन – अभिषेक शर्मा vs जिम्बाब्वे, 2024*

अभिषेक का अंतरराष्ट्रिय टी20 में यह पहला शतक है। इसी के साथ वे अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत की ओर से शतक लगाने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋतुराज गायकवाड़, यशसवी जायसवाल और शुभमान गिल ऐसा कर चुके हैं। भारत के लिए अंतरराष्ट्रिय टी20 में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया यह 18वां शतक है।

अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में भारत के लिए शतक बनाने में सबसे कम पारियां खेलने वाले खिलाड़ी
2 – अभिषेक शर्मा*
3 – दीपक हुड्डा
4 – केएल राहुल

अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में भारत के लिए सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)
35 – रोहित शर्मा vs श्रीलंका, इंदौर, 2017
45 – सूर्यकुमार यादव vs श्रीलंका, राजकोट, 2023
46 – केएल राहुल vs वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016
46 – अभिषेक शर्मा vs जिम्बाब्वे, हरारे, 2024*

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में सबसे ज्यादा शतक पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने जड़े हैं। रोहित ने अपने करियर में पांच टी20 शतक लगाए हैं। वहीं इस लिस्ट में चार शतक के साथ सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर हैं। इन दोनों के अलावा केएल राहुल ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में दो शतक लगाए हैं। वहीं रैना, कोहली, हुड्डा, जायसवाल, गायकवाड़ और गिल ने एक – एक शतक लगाया है।

Hindi News / Sports / Cricket News / IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र इतनी गेंद पर जड़ा शतक, ऐसा करने वाले 8वें भारतीय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.