
शाहिद अफरीदी भी लिस्ट में शामिल
पूरी दुनिया में क्रिकेट बहुत प्रसिद्ध हैं। क्रिकेटर्स को भी फैंस द्वारा बहुत प्यार मिलता है। फैंस हमेशा अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं। मैदान के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में हमेशा से लगातार सभी के दिमाग में चलते रहते हैं। कुछ क्रिकेटर्स मैदान के अंदर चर्चित रहते हैं और कुछ बाहर भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। कुछ क्रिकेटर्स ऐसे भी है जिन्होंने अपने रिश्तेदार से ही शादी की हुई है। ये खिलाड़ी बहुत ही प्रसिद्ध भी इस वजह से रहे थे। मैदान के अंदर भी इनका बहुत बड़ा नाम रहा। आइए हम आपको ऐसे ही चार क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपने रिश्तेदार से शादी की है। आपको ये जानकर हैरानी होगी की इस लिस्ट में एक भारतीय दिग्गज भी शामिल है।
1) वीरेंद्र सहवाग
सहवाग का क्रिकेट करियर बहुत ही शानदार रहा। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए वो जाने जाते थे। सहवाग की पत्नी का नाम आरती अहलावत हैं। साल 2004 में दोनों की शादी हुई थी। आरती उनकी दूर की कजिन हैं। आपको बता दें कि आरती की बड़ी बहन ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलाासा किया था। हालांकि अभी तक इस बात का अच्छी तरह से खुलासा नहीं हुआ है। आरती की बहन ने ये कहा था कि दूर के रिश्तेदार है। सहवाग ने भी इस बारे में कभी कोई बयान नहीं दिया।
2) शाहिद अफरीदी
पााकिस्तान को अफरीदी ने कई मुकाबले जीताए। दिग्गज क्रिकेटर्स में उनकी गिनती की जाती है। आज भी वो सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। एक ऑलराउंडर के रूप में उनका करियर बहुत ही शानदार रहा। आपको बता दें 20 साल की उम्र में शाहिद अफरीदी ने अपने सगे मामा की बेटी नादिया के साथ निकाह किया था। उनकी लाइफ नादिया के साथ बहुत अच्छी चल रही हैं। शाहिद अफरीदी की 5 बेटियां भी हैं।
यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 50 विकेट विकेट किए पूरे
3) सईद अनवर
अनवर के नाम क्रिकेट में बहुत बड़े रिकॉर्ड हैं। अपने जमाने के वो सबसे धुरंधर बल्लेबाज माने जाते थे। आज भी उनके कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जिनके आस-पास कोई नहीं पहुंचा है। सईद अनवर ने अपनी चचेरी बहन से शादी की हुई है। सईद अनवर की पत्नी का नाम लुबना है, वो पेशे से एक डॉक्टर हैं। सईद अनवर ने पाकिस्तान के लिए 55 टेस्ट और 247 वनडे मैच खेले हैं।
4) मुस्तफिजुर रहमान
बांग्लादेश के लिए रहमान का क्रिकेट करियर शानदार रहा है। तेज गेंदबाज के रूप में उन्होंने अकेले दम पर टीम को बहुत जीत दिलाई है। IPL में भी रहमान ने हमेशा बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। मुस्तफिजुर रहमान ने साल 2019 में निकाह किया था। मुस्तफिजुर रहमान ने अपनी चचेरी बहन सामिया परवीन शिमू से शादी की है।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022 के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का किया ऐलान
Published on:
03 Aug 2022 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
