कोयंबटूर

जैन संतों का विहार

एसएसएस जैन स्थानक भवन कोयम्बत्तूर में चातुर्मास संपन्न कर जैन संघ विहार कर कुन्नूर से आगे विहार किया। इससे पूर्व पंकज मुनि के नेतृत्व में जैन संत संघ मंडल मेट्टूपालयम, बरलियार, कारमडै होते हुए कुन्नूर जैन सोसायटी भवन पहुंचे।

कोयंबटूरDec 16, 2019 / 12:17 pm

Dilip

जैन संतों का विहार

ऊटी. एसएसएस जैन स्थानक भवन कोयम्बत्तूर में चातुर्मास संपन्न कर जैन संघ विहार कर कुन्नूर से आगे विहार किया। इससे पूर्व पंकज मुनि के नेतृत्व में जैन संत संघ मंडल मेट्टूपालयम, बरलियार, कारमडै होते हुए कुन्नूर जैन सोसायटी भवन पहुंचे। यहां से जैन संघ ने रविवार दोपहर दो बजे एसएस. जैन सोसायटी के स्थानक भवन कुन्नूर से विहार किया। जैन संत बस स्टैंड, मार्केट चौराहा,डीडीएससी चौराहा, मिलिट्री चौराहा होते हुए आयुर्वेदा रिट्रीट बंधनी पहुंचे। विहार के दौरान रमेश चौरडिय़ा, जंबु कुमार पीपाड़ा, विनय झाबख, बसंतराज चौरडिय़ा, गौतम चौरडिय़ा, हंस बोथरा मौजूद रहे। कांतिलाल चौरडिय़ा ने अतिथियों का स्वागत किया।
लक्ष्य हासिल करने के लिए आत्मविश्वास जरूरी
कोयम्बत्तूर.तेरापंथ कन्या मंडल कोयंबत्तूर द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय राईज अप व गोल सेटिंग अचिवमेंट रहा। प्रारंभ में कन्या मंडल ने मंगलाचरण किया। इस विषय पर प्रज्ञा वैद, मंजू गिरिया ने लक्ष्य हासिल करने के लिए आत्मविश्वास को जगाते हुए आगे बढऩे के टिप्स दिए। वक्ताओं ने हाल ही में अफ्रीका की अश्वेत के विश्व सुंदरी का खिताब जीतने के उदाहरण दिया। इस मौके पर क्रिएटिव गोल पोस्टर प्रतियोगिता में भावना बोथरा प्रथम व खुशी बाफना द्वितीय रहीं। कार्यशाला के दौरान बैकिंग क्लासेज में कप कैक्स, की आईसिंग की जानकारी मनीषा खेमका ने दी। संयोजन कन्या मंडल की श्रुति बाफ ना ने किया।

Hindi News / Coimbatore / जैन संतों का विहार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.