पुलिस के अनुसार सौतेला पिता उसके सगे भाई को जान से मारने की धमकी देकर चार वर्ष से उसके साथ बलात्कार कर रहा था। पीड़ित बालिका ने दर्ज मामले में बताया कि बालिका के पिता की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। पिता के मरने के बाद उसकी माता ने दूसरी शादी कर ली। समय बीतने के साथ ही उसके सौतेला पिता से उसकी माता ने एक पुत्र को जन्म दिया। पीड़िता ने बताया कि वह कक्षा पांच तक पढ़ी है। उसके बाद पढ़ाई छोड़ दी।
उसका सौतेला पिता पानी पुरी बेचने तथा हलवाइयों के साथ काम करता है। घर पर वह तथा उसका छोटा भाई रहते हैं। दर्ज मामले में बताया कि सौतेला पिता करीब चार साल से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। करीब एक साल पहले उसकी माता उसके छोटे भाई को स्कूल छोड़ने गई थी। पीछे से मौका देखकर सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब भी मौका मिलता वह दुष्कर्म करता था। करीब दो माह पहले उसकी मां व छोटा भाई घर पर नहीं थे।
उस दिन सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। जिसके कारण वह आप बीती भाई और मां को नहीं बता सकी तथा भयभीत रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि अब लगभग 2 महीने से गर्भवती हो गई। पीड़िता ने बताया कि उसके पेट में जो बच्चा है वह उसके सौतेले पिता का है। पीड़िता ने बताया कि तीन चार रोज पहले आप बीती की घटना अपने भाई तथा अपनी मां को बताई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट अंतर्गत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।