17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतरंगी रोशनी से निखर उठा चूरू शहर, दीपावली पर बिखरी खुशियों की छटा

उल्लास व खुशियों प्रतीक दीपावली पर्व पर पूरा शहर सतरंगी रोशनी में नहाया नजर आया। रविवार को दिन में महिलाओं व युवतियों ने धन व वैभव की देवी मां महालक्ष्मी के स्वागत को लेकर घरों के आंगन को रंगोली से सजाया व मांडणें मांडे। इसके अलावा मां लक्ष्मी के पगल्यों का भी मांडणा किया। इसके बाद शाम को घरों की मुंडेर व प्रवेश द्वार के आगे मिट्टी के दीयों की रोशनी की।

2 min read
Google source verification
churu_news.jpg

चूरू. उल्लास व खुशियों प्रतीक दीपावली पर्व पर पूरा शहर सतरंगी रोशनी में नहाया नजर आया। रविवार को दिन में महिलाओं व युवतियों ने धन व वैभव की देवी मां महालक्ष्मी के स्वागत को लेकर घरों के आंगन को रंगोली से सजाया व मांडणें मांडे। इसके अलावा मां लक्ष्मी के पगल्यों का भी मांडणा किया। इसके बाद शाम को घरों की मुंडेर व प्रवेश द्वार के आगे मिट्टी के दीयों की रोशनी की। बाद में शहर के सनातनी लोगों ने घरों में महालक्ष्मी सहित गणपति व सरस्वती की पूजा - अर्चना की। इसके बाद लोगों का हुजूम बाजारों में की गई सजावट को देखने उमड़ पड़ा। दीपावली की खुशियों का इजहार लोगों ने देर रात तक आतिशबाजी कर किया। शहर की फिजा में रंगीन आतिशबाजी का दिलकश नजारा देखने को मिला।

पूजन सामग्री की खरीदारी हुई

रविवार को दीपावली की पूजन की खरीदारी खास तौर पर हुई। इस मौके पर फलों, सब्जी व फूलों की दुकानों पर शाम तक लोगों की भीड़ रही। लोगों ने पारंपरिक पूजा का सामान खरीदा। जिसमें लाल बेर, गन्ना, काचरे, मतीरे, सिंघाड़े, कमल, गुलाब व गेंदे की फूलमालाएं खरीदी। इसके अलावा मिठाई की भी जमकर खरीद की गई।

आतिशबाजी के लिए खरीदे पटाखे

इस बार आतिशबाजी के लिए लोगों ने बड़े पैमाने पर पटाखों की खरीद की। पटाखों को लेकर बच्चों व युवाओं में खासा उत्साह दिखा। ग्रीन पटाखें की आम पटाखों से करीब 30 प्रतिशत कीमतें अधिक होने के बाद भी लोगों ने पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए ग्रीन पटाखे ही खरीदे।

वनवे रहा ट्रेफिक

त्योहार की खरीदारी करने आए लोगों की सुविधा के लिए प्रमुख बाजारों में ट्रेफिक को वनवे किया गया। बाजारों में पुलिस के जवान व महिला कार्मिकों को तैनात किया गया। सुभाष चौक के बाद दुपहिया व चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रही। इधर, गढ चौराहे के बाद वाहनों के प्रवेश पर रोक रही।