scriptमतदाता दिवस…लोकतंत्र को मजबूत करने हम हो गए 16 लाख से ज्यादा | Voter's Day...we have become more than 16 lakh to strengthen democracy | Patrika News
छिंदवाड़ा

मतदाता दिवस…लोकतंत्र को मजबूत करने हम हो गए 16 लाख से ज्यादा

वर्ष 1952 में 3.51 लाख मतदाताओं ने दिए थे वोट, इस लोकसभा चुनाव में भी निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

छिंदवाड़ाJan 25, 2024 / 12:02 pm

manohar soni

evm_machine

लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच का काम शुरू

छिंदवाड़ा. अपने हाथों की अंगुलियों से लोकतंत्र को मजबूत करने में हम हमेशा आगे रहे हैं। आजादी से बाद के पहले चुनाव 1952 में हमारे बुजुर्गो ने 3.51 लाख की संख्या में वोट डाले थे। दशक दर दशक जनसंख्या वृद्धि से बढ़ते चले गए। अब हम मतदाताओं की संख्या 16.19 लाख हो गई है। तीन माह बाद जब लोकसभा चुनाव में वोट डालने जाएंगे तो हमारी संख्या 16.30 लाख से अधिक होगी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को हम जिले के मतदाताओं के योगदान को स्मरण करना होगा। जिसने लोकतंत्र को शिखर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
देखा जाए तो इस समय छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिले की अनुमानित संख्या 23.50 लाख है। बीते दशक में वर्ष 2011 की जनगणना में आबादी 20.90 लाख थी। शहरी आबादी में लगातार विस्तार से मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। निर्वाचन कार्यालय के अनुमान के मुताबिक इस दशक का समय वर्ष 2034 में पूरा होगा तो मतदाताओं की संख्या 26 लाख पार होगी।
……
जेंडर रेशो में सुधार से मतदान 86 फीसदी तक
पिछले विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान आंकड़े गवाह है कि जिले का मतदान प्रतिशत 86 फीसदी तक पहुंचा। इससे साफ है कि पिछले दशक में मतदाताओं में स्त्री-पुरुष अनुपात में सुधार हुआ है। वर्तमान में जिले का जेंडर रेशो 979 है। इनमें छिंदवाड़ा विधानसभा में 1001 है। यह भी लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को चुनने की ताकत है। 18 वर्ष से 30 साल के युवा वर्ग की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत है। सौ वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 98 है।

….
फरवरी तक आएंगे अंतिम मतदाता आंकड़े
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के अनुसार मतदाताओं की कुल संख्या 16 लाख 19 हजार 15 थी। इस पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटवाने और संशोधन के लिए दावे आपत्तियां बुलाए गए। 2 फरवरी तक आवेदनों के निराकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा और 8 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिसमें अंतिम मतदाता सूची के आंकड़े 16.30 लाख से अधिक आने का अनुमान जताया गया है।
……..
एक दशक में हम मतदाता
वर्ष मतदाता
2013 1361914
2014 1407934
2015 1417161
2016 1432039
2017 1452812
2018 1465517
2019 1512369
2020 1506094
2022 1553420
2023 1619101
2024 16.30 लाख से अधिक होने का अनुमान
……….

Hindi News/ Chhindwara / मतदाता दिवस…लोकतंत्र को मजबूत करने हम हो गए 16 लाख से ज्यादा

ट्रेंडिंग वीडियो