scriptप्राइवेट बस संचालकों की मनमानी होगी बंद जब शासकीय बस सेवा हो शुरु | Patrika News
छिंदवाड़ा

प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी होगी बंद जब शासकीय बस सेवा हो शुरु

वर्तमान में बस संचालन व्यवस्था से आम लोग हो रहे है परेशान, बदलाव की सख्त है आवश्यकता

छिंदवाड़ाJul 26, 2024 / 12:57 pm

Jitendra Singh Rajput

chhindwara

chhindwara

छिंदवाड़ा. पूरे प्रदेश में प्राइवेट बस संचालक अपनी मनमर्जी से बसों का संचालन कर रहे है जिसके कारण यात्री परेशान है। वर्तमान में जो व्यवस्था संचालित है उस में बदलाव की सख्त आवश्यकता है, शासन को इस ओर ध्यान देकर कुछ सख्त निर्णय लेना चाहिए। पूर्व में संचालित सडक़ परिवहन निगम जिसे बंद कर दिया गया था उसे नए सिरे से शुरु करने की आवश्यकता है, सही मायने में यह कहा जा सकता है कि शासकीय बस सेवा पूरे प्रदेश में शुरु होना चाहिए। पत्रिका लगातार अभियान चलाकर लोगों से जुड़े मुद्दे को उठा रहा है जिसके साथ आम लोग जुड़ रहे है, इस मुद्दे पर लोगों ने अपनी राय दी है तथा कहा है कि वह भी प्रशासन के सामने इस बात को रखकर व्यवस्था सुधारने प्रयास करेंगे। लोगों ने पत्रिका के इस अभियान की तारीफ की है जो लोगों से जुड़ी समस्या है।
  • इनका कहना है।

  • प्राइवेट बस संचालकों की मनमर्जी तभी नियंत्रण में आएगी जब संचालन नए सिरे से शासकीय तंत्र के माध्यम से होगा। वर्तमान में जो बिगड़ी व्यवस्था है उसे सुधारे जाने की आवश्यकता है।

  • विजय डे, अधिवक्ता

  • .. बस संचालक अपनी शर्तो पर बसों का संचालन करते है जिसे नियंत्रित किया जाना बहुत आवश्यक है। जिस मार्ग पर देखो बसों में क्षमता से अधिक यात्री भेड़ बकरियों की तरह बैठाए जा रहे है।

  • तपन डेहरिया, व्यापारी

  • .. जिस नियम कायदों से बस का संचालन होना चाहिए वह नहीं हो रहा है। सपनि को बंद किए जाने का निर्णय गलत था उसी समय सुधार कर बस का संचालन नियमित किया जाना था।

  • संजू सोनी, युवा

  • .. यातायात व परिवहन विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए कि बसों का संचालन सही तरीके से किया जाए। वर्तमान में बसों के संचालन में सरकारी की निगरानी बहुत आवश्यक है जो नए सिरे से होना चाहिए।

  • विनोद सूर्यवंशी, प्रापर्टी व्यवसायी

  • .. नए सिरे से प्रदेश भर में बसों के संचालन को लेकर कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए। वर्तमान में प्राइवेट बस ऑपरेटर अपनी मनमर्जी कर रहे है जिसे बंद किया जाना चाहिए।

  • युनिस खान, व्यापारी

Hindi News/ Chhindwara / प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी होगी बंद जब शासकीय बस सेवा हो शुरु

ट्रेंडिंग वीडियो