छिंदवाड़ा

कमलनाथ दिखाएंगे किसान न्याय यात्रा को हरी झंडी

नकुलनाथ पूरे समय कदम से कदम मिलाकर किसानों के साथ चलेंगे

छिंदवाड़ाSep 17, 2024 / 06:59 pm

mantosh singh

नकुलनाथ पूरे समय कदम से कदम मिलाकर किसानों के साथ चलेंगे

छिंदवाड़ा. किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस 20 सितम्बर को किसान न्याय यात्रा निकालने जा रही है। इस यात्रा को कमलनाथ हरी झण्डी दिखाएंगे, तो वहीं नकुलनाथ कदम से कदम मिलाकर किसानों के साथ चलेंगे। इस यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस की आवश्यक बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि भाजपा सरकार में वैसे तो हर वर्ग परेशान है, लेकिन किसान त्रस्त हैं। खेती में लगने वाली प्रत्येक सामग्री के दाम बेतहाशा महंगे हो चुके हैं। उपज को उचित मूल्य बाजार में नहीं मिल रहा है। अन्नदाता लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं। भाजपा सरकार विगत 20 वर्षों से किसान को दोगुनी आय का झांसा दे रही है, जो आज तक पूरी नहीं हो पाई है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी ने कहा कि बढ़ते महिला अपराध से प्रदेश शर्मसार हो रहा है और भाजपा सुशासन का ढिंढोरा पीट रही है। आनंद बक्षी ने कहा कि 20 सितम्बर को न्याय यात्रा दोपहर 12 बजे स्थानीय दशहरा मैदान से प्रारम्भ होकर निर्धारित मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो ने कहा कि किसानों के हित में किसान न्याय यात्रा निकाली जा रही है। पप्पू यादव ने कहा कि सम्पूर्ण मार्ग में शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। बैठक के अंत में नितिन उपाध्याय ने आभार प्रदर्शन किया। बैठक में अजय मैद, राजीव तिवारी, राजकुमार मिश्रा सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Hindi News / Chhindwara / कमलनाथ दिखाएंगे किसान न्याय यात्रा को हरी झंडी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.