छिंदवाड़ा

Election 2024: मतदान केन्द्रों पर तीन कंपनियों के जवान और पुलिस की नजर

56 संवेदनशील बूथ पर केंद्रीय पुलिस संगठन का सशस्त्र बल की तैनाती

छिंदवाड़ाJul 10, 2024 / 01:04 pm

ashish mishra

छिंदवाड़ा. अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। हर केन्द्र पर पुलिस-प्रशासन पुरी तरह मुश्तैद है। मतदान में शांति व्यवस्था बनाए रखने 62 सेक्टर अधिकारी (रिजर्व सहित), केन्द्रीय पुलिस बल की 3 कंपनियां और जिला पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। छिंदवाड़ा के अलावा पीटीएस सागर, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, उमरिया, जबलपुर से पुलिस बल मंगाया गया है। वहीं 100 से अधिक मोबाइल वाहन क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। कुल 1485 मतदान कर्मी रहेंगे। 10 मतदान केन्द्र महिला प्रबंधकीय बूथ हैं। कुल 53 मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा उपचुनाव में कुल 332 पोलिंग बूथ है। जिनमें से 56 पोलिंग बूथ संवेदनशील है। इन मतदान केंद्रों पर केंद्रीय पुलिस संगठन का सशस्त्र बल लगाया गया है। इसके अलावा पांच नाका है, जिसमें नामांकन से ही चेक पोस्ट बना कर चेकिंग लगाई गई है। पांच स्टेटिक सर्विलांस टीम(एसएसटी), तीन फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) की ड्यूटी लगाई गई है।
इन सभी स्थानों पर केंद्रीय पुलिस संगठन के तीन कंपनियां तथा विशेष सशस्त्र पुलिस बल एवं जिला बल के कुल 1195 अधिकारी-कर्मचारी लगाए गए हैं। जो शांतिपूर्ण एवं निर्भीक चुनाव संपन्न कराएंगे।
पुलिस महानिरीक्षक ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
मंगलवार को जबलपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक(आईजी) अनिल सिंह कुशवाह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक(डीआईजी) सचिन अतुलकर, पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा मनीष खत्री ने थाना बटकाखापा, अमरवाड़ा, हर्रई क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण। शांतिपूर्ण, निर्भीक विधानसभा उपचुनाव संपन्न्नकरने के लिए पुलिस बल की तैयारी एवं आमजन में सुरक्षा की भावना जगाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्र एवं मतदान केंद्रों का भ्रमण कर जानकारी ली एवं पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसडीओपी अमरवाड़ा रविंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी बटकाखापा चरण लाल उइके, थाना प्रभारी हरई श्री उमेश मार्को, थाना प्रभारी अमरवाड़ा राजेंद्र धुर्वे उपस्थित रहे।

संबंधित विषय:

Hindi News / Chhindwara / Election 2024: मतदान केन्द्रों पर तीन कंपनियों के जवान और पुलिस की नजर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.