डॉ अशोक सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि ये हैं बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री। ये दुनियाभर के लोगों की पर्ची निकालते हैं। आज मैंने भी इनकी पर्ची निकाल दी। इस पर्ची के मुताबिक, पंडित धीरेंद्र शास्त्री के क्राउन एरिया में थर्ड लेवल का थिनिंग, फ्रंट और मिड स्कल एरिया में सेकेंड लेवल का थिनिंग और दोनों एंगल में बाल्डनेस है। यह जेनेटिक के कारण है। डॉक्टर ने आगे कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के मिड स्कल से पता लगता है कि वह रात में लेट सोटते हैं, खाना भी लेट खाते हैं। मिठाई ज्यादा खाते हैं और प्रोटीन कम लेते हैं।