scriptमीठी सुपारी की आड़ में बनाया जा रहा था गुटखा | Gutkha was being made under the guise of a sweet betel | Patrika News
चेन्नई

मीठी सुपारी की आड़ में बनाया जा रहा था गुटखा

तम्बाकू की गंध फैलने से रोकने को फैक्ट्री में छिड़कते थे सेंट

चेन्नईMay 01, 2018 / 02:53 pm

Arvind Mohan Sharma

Gutkha was being made under the guise of a sweet betel
कोयम्बत्तूर. कन्नमपालयम में पकड़ी गई गुटखा फैक्ट्री के मालिक अमित जैन ने खाद्य विभाग से मीठी सुपारी व पान मसाला उत्पादन का लाइसेंस लिया हुआ था और इसकी आड़ में वह गुटखा बना कर सप्लाई कर रहा था। सूत्रों ने बताया कि फैक्ट्री मालिक बड़ा शातिर है। उसे पता था कि वह गुटखा बनाएगा तो तम्बाकू की गंध फैलेगी। आसपास रहने वाले लोगों को शक हो सकता है। इसके लिए वह फैक्ट्री के अंदर की दीवारों पर सेंट का छिड़काव कराता था। सेंट की वजह से तम्बाकू की गंध दब जाती थी। यहां काम करने वाले सभी उत्तर भारत के श्रमिक हैं। इनके अलावा फैक्ट्री में किसी को धुसने की अनुमति नहीं थी। हालांकि सेंट की गंध के बारे में आसपास के लोगों ने मजदूरों से पूछा तो उन्होंने बताया कि यहां मीठी सुपारी बनती है। यह उसी की गंध हैं। पुलिस का कहना है कि लगता है कि लाइसेंस देने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने नियमित रूप से फैक्ट्री का निरीक्षण नहीं किया। फिलहाल पुलिस ने अमित जैन की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम नई दिल्ली रवाना की है। वह दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में रहता है।
फै क्ट्री में तमिलनाडु सहित आस पास के राज्यों में भी गुटखा की आपूर्ति की जाती थी
इस बीच फैक्ट्री से एकत्र नमूनों को जांच के लिए चेन्नईकी फोरेंसिक लैब में भेजा है। पुलिस ने फैक्ट्री के कंप्यूटर को जब्त किया है। इसमें काफी जानकारी मिली है। विशेष रुप से यहां से माल खरीदने वाली फर्मों के नाम पते मालूम हो गए हैं। इनसे भी पूछताछ की जाएगी। उल्लेखनीय है कि फैक्ट्री पर छापे के दौरान मैनेजर रघुराम, अजय, रामदेव व सोजीराम को गिरफ्तार किया गया था। ये सभी उत्तर भारतीय है। पुलिस ने चारों को अदालत में पेश किया था। जहां से 13 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता लगा है कि फै क्ट्री में तमिलनाडु सहित आस पास के राज्यों में भी गुटखा की आपूर्ति की जाती थी। करीब 10 घंटे तक चली कार्रवाई में यहां से 20 टन माल पकड़ा गया था। इसके अलावा भारी मात्रा में रैपर, पैंकिंग के उपकरण आदि जब्त किए गए ।राज्य में बहु चर्चित गुटखा घोटाले में उच्च न्यायालय के सीबीआई जांच के आदेश के बाद प्रशासन चेता है। कोयम्बत्तूर में की गई कार्रवाई को इसी का परिणाम माना जा रहा है।

Hindi News / Chennai / मीठी सुपारी की आड़ में बनाया जा रहा था गुटखा

ट्रेंडिंग वीडियो