17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरात्रि पर होती है गोलू की पूजा

2 min read
Google source verification
navratri golu

नवरात्रि पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। देशभर में नवरात्रि धूमधाम से मनाई जाती है। इस पर्व को लेकर कई अनूठी परंपराएं भी हैं। दक्षिण भारत में इस पर्व को विशेष तरीके से मनाया जाता है। इस पर्व के अवसर पर लोग घरों में गोलू गुड़िया रखते हैं और उसकी पूजा करते हैं। मईलापुर में कपालीश्वर मंदिर के निकट बिक्री के लिए रखे नवरात्रि गोलू को देखती महिला।

navratri golu

इन गोलू को विभिन्न देवी—देवताओं, महापुरुषों और धार्मिक स्थलों के रूप में आकर्षक तरीके से सजाया जाता है। लोग हर साल गोलू के लिए गुड़ियों की खरीदारी करते हैं और उनका संग्रह बढ़ता चला जाता है।

navratri golu

ऐसी परंपरा है कि अमावस्या के दिन गोलू गड़िया को प्रदर्शन के लिए रखा जाता है और अगले दिन से लोग दर्शनों के लिए आते हैं। दशमी के दिन गुड़िया को सुला दिया जाता है। मईलापुर में कपालीश्वर मंदिर के निकट बिक्री के लिए रखे नवरात्रि गोलू खरीदती महिला।

navratri golu

माना जाता है कि धार्मिक लीलाओं और धार्मिक स्थलों के दर्शन कराती हैं। मईलापुर में कपालीश्वर मंदिर के निकट बिक्री के लिए रखे नवरात्रि गोलू को देखती युवती।