चेन्नई

गुस्साये यात्रियों ने अरक्कोणम रेलवे जंक्शन पर प्रदर्शन

अरक्कोणम रेलवे जंक्शन से रोजाना करीब 100 से भी ज्यादा एक्सप्रेस, पैसेन्जर, ईएमयू एवं मालगाडिय़ों का गुजरना होता…

चेन्नईAug 15, 2018 / 10:28 pm

मुकेश शर्मा

Angry passengers perform at Arakkonam railway junction

वेलूर।अरक्कोणम रेलवे जंक्शन से रोजाना करीब 100 से भी ज्यादा एक्सप्रेस, पैसेन्जर, ईएमयू एवं मालगाडिय़ों का गुजरना होता है। स्टेशन का उपयोग प्रतिदिन 50 हजार से भी ज्यादा यात्रियों द्वारा किया जाता है। जंक्शन से रोज सुबह 7.10 बजे चेन्नई के लिए ईएमयू टे्रन जाती है।


इस टे्रन से काफी संख्या में कर्मचारी, विद्यार्थी व मजदूर वर्ग के लोग सफर करते हैं। लेकिन एक सप्ताह से यह सेवा 7.10 के बजाय 7.30 बजे रवाना हो रही है जिससे यात्रियों को अपने कार्यस्थल तक पहुंचने में देरी हो रही है। मंगलवार को भी यात्री प्लेटफार्म पर खड़ी ईएमयू टे्रन में बैठकर सही समय पर रवाना होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन टे्रन समय पर रवाना नहीं हुई।

इससे गुस्साये दो सौ से भी ज्यादा यात्री समय पर रवानगी की मांग को लेकर टे्रक पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। यात्रियों के प्रदर्शन के कारण कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार टे्रनों के विलम्ब से चलने से चेन्नई में काम करने वाले कर्मचारियों व विभिन्न स्कूलों व कॉलेजो में पढऩे वाले विद्या्रार्थियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देर हो जाती है।

कई बार रेलवे के संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। रेलवे अधिकारियों की समझाइश के बाद प्रदर्शन कर रहे यात्री ट्रैक से हटे।

सडक़ दुर्घटना में एक महिला की मौत

जिले के आंबूर नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक निजी जूता कम्पनी की वैन अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गई। दुर्घटना में कंपनी की एक महिला कर्मचारी की मृत्यु हो गई जबकि 15 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार आंबूर के गोमेश्वर इलाके की एक निजी जूता कम्पनी में 600 से भी ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। इन कर्मचारियों की आवाजाही के लिए कम्पनी की निजी वैन है। मंगलवार को आंबूर से करीब 40 महिला कर्मचारियों को लेकर वैन कंपनी आ रही थी। मार्ग में गोविंदपुरम के निकट वैन अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गई। घटना में 16 महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित कर घायलों को आंबूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान आंबूर रेड्डी तोपु निवासी प्रवीण 40 की मौत हो गई।

Hindi News / Chennai / गुस्साये यात्रियों ने अरक्कोणम रेलवे जंक्शन पर प्रदर्शन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.