स्टाफ के लिए एडवाइजरी अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि विभिन्न जी2सी और बी2सी सेवाएं मुहैया करवाने वाले यह सेवा केंद्र पंजाब के एकीकृत सेवाएं मुहैया करवाने वाले केंद्र हैं। सभी डिप्टी कमिश्नर्स को एक मानक संचालन प्रक्रिया (एस.ओ.पी.) जारी कर दी गई है। इसके साथ ही कोविड-19 के दौरान इन सेवा केन्द्रों में आने वाले नागरिकों और इन केन्द्रों में काम कर रहे स्टाफ की सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब द्वारा जारी की गई एक विस्तृत एडवाइजरी का पालन किया जाये।
217 में से 153 सेवाएं मुहैया होंगी सेवा केन्द्रों का काम चरणबद्ध ढंग से फिर से शुरू किया जायेगा। पहले चरण में कुल 516 सेवा केन्द्रों में से 467 खोले गए हैं। सीमित स्टाफ के साथ कुल 217 में से 153 सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी। हथियार और विवाह रजिस्ट्रेशन से सम्बन्धित सेवाएं दूसरे चरण में शुरू की जाएंगी। उपलब्ध सेवाओं की सूची https://dgrpg.punjab.gov.in/ पर भी देखी जा सकती है।
एक बजे के बाद कर्फ्यू पास वाले ही आएंगे सेवा केंद्र सोमवार से शनिवार प्रातःकाल 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि प्रातःकाल 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कोई भी नागरिक उपलब्ध सेवाएं लेने के लिए जा सकता है, जबकि दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक मान्य नियोजित भेंट और कर्फ्यू पास वाले लोगों को ही यहाँ से सेवा का लाभ लेने की आज्ञा होगी। उन्होंने आगे कहा कि नियोजित भेंट की सुविधा कोवा पंजाब मोबाइल एप, एमसेवा के द्वारा ली जा सकती है। विस्तृत एस.ओ.पी. https://dgrpg.punjab.gov.in/ पर देखा जा सकता है।