कार

Tata Blackbird SUV की लॉन्चिंग से लेकर कीमत की जानकारी हुई लीक! Hyundai Creta से होगा आमना-सामना

नई Blackbird SUV का डिजाइन टाटा मोटर्स की अन्य गाड़ियों की तुलना में अलग हो सकता है। इसे कूपे स्टाइल में पेश किया जाएगा। इस SUV के एक्सटीरियर में आपको नए डिजाइन का फ्रंट और रियर मिल सकता है।

Oct 30, 2022 / 09:08 am

Bani Kalra


देश में SUV का क्रेज लगातार बढ़ रहा है और सेडान कारों का ग्राफ गिर रहा है। भारत में Tata Motors अब अपनी नई SUV ‘Blackbird’ लेकर आ रही है। टाटा की ब्लैकबर्ड अभी मार्किट में मौजूद Nexon SUV के फॉर्मेट पर बनाई जाएगी। टाटा मोटर्स Blackbird SUV को Tata Nexon और Harrier के बीच के प्लेटफार्म पर बनाया जा सकता है। टाटा की इस SUV का सीधा मुक़ाबला Hyundai Creta से होगा। आइए डिटेल में आपको Tata की इस SUV के बारे में सारी जानकारी देते हैं।


नई Blackbird SUV का डिजाइन टाटा मोटर्स की अन्य गाड़ियों की तुलना में अलग हो सकता है। इसे कूपे स्टाइल में पेश किया जाएगा। इस SUV के एक्सटीरियर में आपको नए डिजाइन का फ्रंट और रियर मिल सकता है। अपकमिंग Blackbird SUV की मुक़ाबले 4.3 मीटर लंबी होगी और इसे कूप स्टाइल SUV के तौर पर भी देखा जा रहा है। साइज लंबा होने से इसमें लोगो को केबिन और बूटस्पेस भी ज़्यादा मिल जाएगा।

 

इंजन की बात करें तो Tata इस अपकमिंग SUV में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल कर सकती है, जो करीब 160hp की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा। ख़बरों के अनुसार कंपनी पिछले कुछ समय से इस इंजन पर काम भी कर रही है। Tata Blackbird SUV में मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में मिलेगा।

सोर्स के मुताबिक Tata Blackbird SUV की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। इसे इस साल के अंत तक या अगले साल लॉन्च किया जा सकता है कंपनी इसे हुंडई क्रेटा को टक्कर देने के लिए ही ला रही है। देखना होगा भारत में इसे कितनी कामयाबी मिलती है।

Hindi News / Automobile / Car / Tata Blackbird SUV की लॉन्चिंग से लेकर कीमत की जानकारी हुई लीक! Hyundai Creta से होगा आमना-सामना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.