scriptToday Petrol Diesel Price: राजस्थान से लेकर मुंबई तक क्या है पेट्रोल डीजल के रेट, यहा जानें अपडेट | Today Petrol Diesel Price know the price of petrol and diesel from Rajasthan to Mumbai | Patrika News
कारोबार

Today Petrol Diesel Price: राजस्थान से लेकर मुंबई तक क्या है पेट्रोल डीजल के रेट, यहा जानें अपडेट

Today Petrol Diesel Price: आज के दिन तेल कंपनियों ने 25 अक्टूबर 2024 के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिये हैं। देश के सभी राज्यों में इनके दाम अलग अलग हैं। मुंबई के मुताविक दिल्ली में फ्यूल प्राइस कम हैं। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट पेट्रोल डीजल के रेट

नई दिल्लीOct 25, 2024 / 12:04 pm

Ratan Gaurav

Today Petrol Diesel Price

Today Petrol Diesel Price

Today Petrol Diesel Price: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रतिदिन बदलती हैं, और यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों, मुद्रा अदल–बदल, और केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए करों पर निर्भर करता है। आज, 25 अक्टूबर 2024 पेट्रोल डीजल रेट के नए अपडेट के अनुसार, पेट्रोल और डीजल (Today Petrol Diesel Price) के दाम में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। आइए जानते हैं भारत के प्रमुख राज्यों में आज के पेट्रोल-डीजल के रेट्स।
ये भी पढ़े:- भारतीयों की शाहखर्ची तो देखिए, पाकिस्तान जितने रुपये के लिए IMF के आगे नाक रगड़ रहा, उतने से अधिक दिवाली पर खर्च करने को तैयार

देश के प्रमुख राज्यों में पेट्रोल और डीजल की ताजा रेट (Today Petrol Diesel Price)

दिल्ली
दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.72 प्रति लीटर है जबकि डीजल ₹87.62 प्रति लीटर पर बना हुआ है। राजधानी में ईंधन की कीमतों में लंबे समय से स्थिरता देखी जा रही है, जिससे दिल्ली के वाहन चालकों को थोड़ी राहत मिली है।
मुंबई

मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत ₹103.44 प्रति लीटर है और डीजल ₹89.97 प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में देश के अन्य शहरों की तुलना में पेट्रोल की कीमतें उच्चतम मानी जाती हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा लगाए गए वैट (VAT) की वजह से यहां कीमतें अधिक रहती हैं।
राजस्थान (जयपुर)

जयपुर में पेट्रोल की कीमत ₹105.60 प्रति लीटर है, जबकि डीजल ₹91.00 प्रति लीटर पर बना हुआ है। राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अन्य राज्यों की तुलना में अधिक हैं, जिसका प्रमुख कारण यहां राज्य सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स हैं।
बेंगलुरु

बेंगलुरु में आज पेट्रोल की कीमत ₹102.86 प्रति लीटर है, और डीजल ₹88.94 प्रति लीटर पर मिल रहा है। कर्नाटक में सरकार ने हाल ही में ईंधन पर कर में थोड़ी वृद्धि की है, जिससे यहां ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
कोलकाता

कोलकाता में आज पेट्रोल की कीमत ₹104.95 प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत ₹91.76 प्रति लीटर है। पश्चिम बंगाल में ईंधन की कीमतों में पिछले कुछ समय से ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया है, लेकिन राज्य में वैट का प्रभाव अभी भी कीमतों पर देखा जा सकता है।
हरियाणा (गुरुग्राम)

गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत ₹95.32 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹88.16 प्रति लीटर है। हरियाणा में पेट्रोल और डीजल की कीमतें दिल्ली के मुकाबले थोड़ी अधिक हैं, और यहां भी स्थानीय करों का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
उत्तर प्रदेश (लखनऊ)

लखनऊ में पेट्रोल की कीमत ₹94.69 प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत ₹88.16 प्रति लीटर है। उत्तर प्रदेश में भी हाल के दिनों में ईंधन की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। राज्य सरकार ने वैट में किसी बड़े बदलाव की घोषणा नहीं की है, जिससे कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमत पर कर का प्रभाव

देशभर में पेट्रोल और डीजल Petrol Diesel Price की कीमतें मुख्य रूप से केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए वैट पर निर्भर करती हैं। कई राज्य सरकारें स्थानीय जरूरतों के आधार पर करों में बदलाव करती हैं, जिससे ईंधन की कीमतें अलग-अलग राज्यों में अलग होती हैं। उदाहरण के लिए, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में पेट्रोल की कीमतें इसलिए अधिक होती हैं क्योंकि यहां वैट की दरें उच्चतम हैं। वहीं, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें तुलनात्मक रूप से कम हैं, क्योंकि यहां करों की दरें अन्य राज्यों के मुकाबले कम हैं।
ये भी पढ़े:- मुकेश अंबानी को लगी 33 हजार करोड़ की चपत, बाजार में हड़कंप

अंतरराष्ट्रीय बाजार का प्रभाव (Today Petrol Diesel Price)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का भी सीधा प्रभाव देश में पेट्रोल और डीजल Petrol Diesel Price की कीमतों पर पड़ता है। जब अंतरास्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो भारत में ईंधन की कीमतें भी बढ़ जाती हैं। पेट्रोल और डीजल (Today Petrol Diesel Price) की कीमतें गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के दायरे में नहीं आती हैं। पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार की तरफ से एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकार की तरफ से वैट (VAT) लिया जाता है। अलग-अलग राज्यों में वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) अलग-अलग है, इसलिए हमें पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह अंतर देखने को मिलता है।

SMS से चेक करें अपने शहर में तेल का रेट (Today Petrol Diesel Price)

राज्य अस्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं। आप अपने फ़ोन से SMS के जरिए भी रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल और डीजल (Today Petrol Diesel Price) की किमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा, अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें

Hindi News / Business / Today Petrol Diesel Price: राजस्थान से लेकर मुंबई तक क्या है पेट्रोल डीजल के रेट, यहा जानें अपडेट

ट्रेंडिंग वीडियो