कारोबार

टाटा संस के प्रमुख एन चंद्रशेखरन एयर इंडिया के अध्यक्ष नियुक्त

Tata Sons के प्रमुख N Chandrasekaran को एयर इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। आखिर क्यों बदला टाटा ने निर्णय?

Mar 14, 2022 / 06:27 pm

Mahima Pandey

Tata Sons’ Chief N Chandrasekaran Appointed Air India Chairman (PC: Moneycontrol)

टाटा समूह ने घोषणा की है कि नटराजन चंद्रशेखरन एयर इंडिया के अध्यक्ष होंगे। सोमवार को बोर्ड ने उनकी नियुक्ति की पुष्टि की। टाटा समूह ने पहले ‘तुर्की एयरलाइंस’ के पूर्व प्रमुख Ilker Ayci को एयर इंडिया के सीईओ और एमडी के तौर पर नियुक्त किया था। उनकी नियुक्ति को लेकर भारत में काफी विरोध देखने को मिला था। भारत में उनकी नियुक्ति को लेकर विरोध बढ़ा तो उन्होंने एयर इंडिया का मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया था। इन घटनाक्रमों के बाद टाटा संसने ये बड़ा फैसला लिया है।
टाटा संस की तरफ से बयान में कहा गया है कि “11 फरवरी 2022 को हुई बैठक में टाटा संस के निदेशक मंडल ने बीते 5 साल की समीक्षा की और कार्यकारी चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की पुन: नियुक्ति का फैसला किया किया है।’

चंद्रशेखरन टाटा संस के अध्यक्ष हैं
बता दें कि चंद्रशेखरन टाटा संस के अध्यक्ष हैं, जो कि 100 से अधिक टाटा ऑपरेटिंग कंपनियों के और प्रमोटर हैं। वह अक्टूबर 2016 में टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए थे और जनवरी 2017 में उन्हें अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

बता दें कि एयर इंडिया को टाटा ग्रुप ने वर्ष 2021 के अक्टूबर माह में 2.4 बिलियन डॉलर की इक्विटी और डेट डील में खरीदा था। इससे पहले, चंद्रशेखरन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के प्रमुख भी रहे हैं।
‘मैराथन मैन’ चंद्रशेखरन
तमिलनाडु के साधारण परिवार में जन्मे चंद्रशेखरन ने वर्ष 1987 में टीसीएस में नौकरी शुरू की। चंद्रशेखरन को ‘मैराथन मैन’ भी कहा जाता है। उनके पास टाटा समूह में काम करने का करीब 35 साल का अनुभव है जिसका लाभ उन्हें बतौर चैयरमैन अपने पहले कार्यकाल में मिला था। उनके नेतृत्व में टाटा समूह की सभी कंपनियों के राजस्व में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

यह भी पढ़े – कौन है एन चंद्रशेखरन जिन्हे फिर बनाया गया टाटा सांस का चेयरमैन

Hindi News / Business / टाटा संस के प्रमुख एन चंद्रशेखरन एयर इंडिया के अध्यक्ष नियुक्त

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.