मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों पर पड़ा प्रभाव (Stock Market Today)
बाजार की इस गिरावट में सबसे ज्यादा प्रभाव मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों पर पड़ा है, जहां निवेशकों ने बड़े पैमाने पर मुनाफा वसूली की। इसके चलते मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में बिकवाली का जोर देखा गया। आज का बाजार का रुख ऐसा है कि मेटल, ऑटो और सरकारी कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। इन तीनों सेक्टर्स में 2% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जो निवेशकों के बीच घबराहट का संकेत है। ये भी पढ़े:- धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना चांदी, जानिए आज के गोल्ड सिल्वर के ताजा दाम
मेटल शेयरों में गहरी गिरावट (Stock Market Today)
मेटल सेक्टर में आज खासतौर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। नेशनल एल्युमिनियम कंपनी (NALCO), हिंदुस्तान कॉपर और वेदांता जैसी प्रमुख कंपनियों में 3 से 5% तक की गिरावट दर्ज की गई। नाल्को के शेयरों में जहां 3% से ज्यादा की गिरावट आई, वहीं हिंदुस्तान कॉपर में भी भारी बिकवाली हुई, जिससे यह शेयर लगभग 5% तक टूट गया। वेदांता ने भी निवेशकों को निराश किया, जहां शेयर की कीमत में बड़ी गिरावट देखी गई।ऑटो और सरकारी कंपनियों में भी गिरावट (Stock Market Today)
ऑटो और सरकारी कंपनियों के शेयरों (Stock Market Today) में भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला है। ऑटो सेक्टर में प्रमुख कंपनियों के शेयर 1-1.5% तक टूट गए हैं। इस सेक्टर में भी मुनाफा वसूली का रुझान बना हुआ है, जिसके कारण बड़े निवेशकों ने अपने शेयर बेचने का फैसला किया है। इसी तरह, सरकारी कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार का नकारात्मक रुख और गहरा गया। ये भी पढ़े:- भारतीयों की शाहखर्ची तो देखिए, पाकिस्तान जितने रुपये के लिए IMF के आगे नाक रगड़ रहा, उतने से अधिक दिवाली पर खर्च करने को तैयार