scriptPetrol-Diesel Price Today: शनिवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, जानें आपके शहर में कीमत बढ़ी या घटी | Petrol Diesel Price Today know whether the price increased or decreased in your city | Patrika News
कारोबार

Petrol-Diesel Price Today: शनिवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, जानें आपके शहर में कीमत बढ़ी या घटी

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। आज ब्रेंट क्रूड का भाव 76.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। आइए जानते है आज के पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्लीOct 26, 2024 / 10:34 am

Ratan Gaurav

Petrol-Diesel Price Today

Petrol-Diesel Price Today

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा हैं। आज ब्रेंट क्रूड का भाव 76.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जबकि WTI क्रूड 71.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। भारत की स्थिति पर नजर डालें, तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज 26 अक्टूबर 2024 को भी सभी प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। इससे आम जनता को थोड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है, क्योंकि पिछले कुछ महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई थी।
ये भी पढ़े:- पीएम मुद्रा योजना को लेकर बड़ी घोषणा, लिमिट हो गई डबल

देश के प्रमुख महानगरों में आज के पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price Today)

दिल्ली

पेट्रोल: ₹94.72 per litre
डीजल: ₹87.62 per litre
मुंबई

पेट्रोल: ₹103.44
डीजल: ₹89.97

जयपुर

पेट्रोल: ₹104.88
डीजल: ₹90.36

चेन्नई

पेट्रोल: ₹100.75
डीजल: ₹ 92.34

कोलकाता

पेट्रोल: ₹104.95
डीजल: ₹ 91.76

बैंगलोर

पेट्रोल: ₹102.86
डीजल: ₹88.94

पटना

पेट्रोल: ₹105.48
डीजल: ₹92.32

ईंधन कीमतों पर कर का प्रभाव (Petrol-Diesel Price Today)

देशभर में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतें मुख्य रूप से केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए वैट पर निर्भर करती हैं। कई राज्य सरकारें स्थानीय जरूरतों के आधार पर करों में बदलाव करती हैं, जिससे ईंधन की कीमतें अलग-अलग राज्यों में अलग होती हैं।
ये भी पढ़े:-  दिवाली से पहले शेयर बाजार में छाई रही लाली, सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर पड़े

अंतरराष्ट्रीय बाजार का प्रभाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का भी सीधा प्रभाव देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों पर पड़ता है। जब वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो भारत में ईंधन की कीमतें भी बढ़ जाती हैं। इसी तरह, जब डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट आती है, तो आयात महंगा हो जाता है, जिससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि होती है।

SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल का रेट

राज्य अस्तर पर पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स अलग-अलग शहरों में इनकी कीमतें भी अलग होती हैं। यदि आप प्रतिदिन अपने शहर की पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) कीमत जानना चाहते हैं, तो इसे SMS के जरिए से भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहक अपने शहर का RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें

Hindi News / Business / Petrol-Diesel Price Today: शनिवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, जानें आपके शहर में कीमत बढ़ी या घटी

ट्रेंडिंग वीडियो