आरबीआइ की ऑल इंडिया होम प्राइस इंडेक्स के मुताबिक, सितंबर तिमाही में 3.5% बढ़ी थी। 19% की बड़ी गिरावट दिल्ली-एनसीआर में आई अनसोल्ड इन्वेंटरी यानी बिना बिके मकानों की संख्या में, वहीं चेन्नई में 5% और पुणे में 10% की गिरावट आई।
इन शहरों में सबसे अधिक बढ़ी कीमतें
शहर 01 साल में 02 साल में
दिल्ली 09% 32%
बेंगलुरु 21% 31%
कोलकाता 11% 30%
हैदराबाद 10% 22%
पुणे 10% 18%
(स्रोत: क्रेडाई-कोलियर्स-लियासेस फोरास हाउसिंग प्राइस ट्रैकर रिपोर्ट)
दिसंबर तिमाही में कितनी बढ़ी कीमतें
शहर बढ़ोतरी
चेन्नई 8.41%
कोलकाता 7.65%
बेंगलूरु 6.34%
अहमदाबाद 5.10%
लखनऊ 3.09%
मुंबई 2.02%
कानपुर 2.16%
दिल्ली 1.13%
जयपुर 0.72%
कोच्चि 0.64%
(स्रोत: आरबीआइ ऑल इंडिया होम प्राइस इंडेक्स)
कुल घरों की मांग 9.3 करोड़ हो जाएगी
देश में मकानों की मांग ज्यादा है और आपूर्ति कम बनी हुई है। क्रेडाई और लाइसिस फोरास की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है. इसके चलते वर्ष 2036 तक भारत में अतिरिक्त 6.4 करोड़ मकानों की जरूरत पड़ेगी। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2018 तक भारत में लगभग 2.9 करोड़ मकानों की कमी थी। इसलिए भारत में 2036 तक कुल घरों की मांग लगभग 9.30 करोड़ हो जाएगी। टियर 2 और 3 श्रेणी के शहरों में घरों की मांग और निर्माण जोर पकडऩे की उम्मीद है।