scriptGold Silver Price Today : 50 हजार रुपये से नीचे आया सोना, चांदी में भी भारी गिरावट, जानिए लेटेस्ट रेट | gold silver price today check the latest rate city wise | Patrika News
कारोबार

Gold Silver Price Today : 50 हजार रुपये से नीचे आया सोना, चांदी में भी भारी गिरावट, जानिए लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today : सोना और चांदी के भाव आज यानी शुक्रवार 16 सितंबर को जहां भारतीय बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना 0.180 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,430.00 रुपए पर है। एक किलो चांदी 0.250 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,210.00 रुपए पर है।

Sep 16, 2022 / 11:21 am

Shaitan Prajapat

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today : वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के पांचवे दिन यानी शुक्रवार 16 सितंबर 2022 को सोना और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना 0.180 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,430.00 रुपए पर है। वहीं चांदी की चमक में भी गिरावट आई है। एक किलो चांदी 0.250 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,210.00 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 49,250.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 55,970.00 रुपए में मिल रही है।


अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज सोने और चांदी के भावों में हल्‍की तेजी आई है। सोने का भाव 0.11 फीसदी चढ़कर 1664.51 डॉलर प्रति औंस हो गया है। इसी तरह आज चांदी का हाजिर भाव भी में तेजी है। चांदी 1.17 फीसदी के उछाल के साथ 19.19 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

यह भी पढ़ें

एयर इंडिया का बदलेगा नाम, टाटा ग्रुप करेगा रीब्रांडिंग, विश्व स्तरीय एयरलाइन के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य





प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 45,146 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 49,250 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 45,228 और 24 कैरेट सोना 49,340 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 45,173 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,280 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,366 और 24 कैरेट 49,490 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

यह भी पढ़ें

सऊदी अरब बना भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल सप्लायर, रूस को छोड़ा पीछे

शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली45,14649,250
मुंबई45,22849,340
कोलकाता45,17349,280
चेन्नई45,36649,490
बेंगलुरू45,26549,380
हैदराबाद45,30249,420
जयपुर45,22849,340
लखनऊ45,24749,360
भोपाल45,28349,400


सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 6770 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।


सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Hindi News / Business / Gold Silver Price Today : 50 हजार रुपये से नीचे आया सोना, चांदी में भी भारी गिरावट, जानिए लेटेस्ट रेट

ट्रेंडिंग वीडियो