कारोबार

Gold Silver Price Today: आज भी कल के रेट पर मिलेगा सोना, चांदी में गिरावट, चेक करें 10 ग्राम Gold का भाव

वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के पांचवें दिन यानी शुक्रवार को (29 अक्टूबर, 2021) सोना (Gold Price) के भाव स्थिर है यानी आज भी यह कल के रेट पर मिल रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें गिरावट दर्ज की गई है।

Oct 29, 2021 / 10:46 am

Shaitan Prajapat

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के पांचवें दिन यानी शुक्रवार को (29 अक्टूबर, 2021) सोना (Gold Price) के भाव स्थिर है यानी आज भी यह कल के रेट पर मिल रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना (Gold Price) 49,180.00 रुपए पर है। दूसरी तरीफ चांदी की चमक फिकी पड़ी है। एक किलो चांदी (Silver Price) 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66,580.00 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 49,000.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 66,340.00 रुपए में मिल रही है।

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 44,917 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 49,000 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,999 और 24 कैरेट सोना 49,090 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,935 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,020 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,118 और 24 कैरेट 49,220 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली44,91749,000
मुंबई44,99949,090
कोलकाता44,93549,020
चेन्नई45,11849,220
चेन्नई45,11849,220
बेंगलुरू45,02749,120
हैदराबाद45,06349,160
जयपुर44,99049,080
लखनऊ45,00849,100
भोपाल45,04549,140

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7020 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7020 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें

मृत्यु के बाद आधार, PAN, पासपोर्ट और वोटर आईडी का क्या करें, मुश्किल में फंसने से पहले जान लीजिए नियम



निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

यह भी पढ़ें

Aadhaar Card Update : 10 मिनट में तुरंत प्राप्त करें ई-आधार, जानिए डाउनलोड करने का तारीका



60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

Hindi News / Business / Gold Silver Price Today: आज भी कल के रेट पर मिलेगा सोना, चांदी में गिरावट, चेक करें 10 ग्राम Gold का भाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.