कारोबार

फिर फिसले गौतम अडानी! इस चीनी अरबपति ने छीना एशिया के नंबर-2 अमीर शख्स का ताज, अंबानी टॉप पर

Gautam Adani NetWorth: भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी को फिर बड़ा झटका लगा है। बीते हफ्ते में उनकी कमाई में फिर बड़ी गिरावट आई है। जिस कारण अब उनसे एशिया के नंबर-2 अमीर शख्स का ताज छिन गया है।

Jun 05, 2023 / 11:05 am

Prabhanshu Ranjan

गौतम अडानी को बड़ा झटका, छीना एशिया के नंबर-2 अमीर शख्स का ताज

Gautam Adani NetWorth: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी से एशिया के नंबर-2 अमीर शख्स का ताज छिन गया है। बीते हफ्ते कमाई में गिरावट के बाद गौतम अडानी को चीन के एक अरबपति ने पछाड़ दिया। अब गौतम अडानी एशिया के तीसरे अमीर शख्स हैं। जबकि पूरी दुनिया में उनकी रैकिंग 19 वां है। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी अभी एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। दुनिया के टॉप-20 अमीरों की लिस्ट में एशिया से मात्र तीन कारोबारी शामिल है। जिसमें पहले स्थान पर मुकेश अंबानी, दूसरे स्थान पर चीनी अरबपति तो तीसरे स्थान पर गौतम अडानी हैं। 2023 की शुरुआत तक गौतम अडानी एशिया के नंबर-1 अमीर थे। तब वो दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स थे। लेकिन जनवरी लास्ट में आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद उनकी संपत्ति में बड़ी तेजी से भारी कमी आई।


इस चीनी अरबपत्ति ने गौतम अडानी को दिया झटका

गौतम अडानी से एशिया के नंबर-2 अमीर शख्स का ताज छीनने वाले चीनी अरबपति का नाम झोंग शैनशैन Zhong Shanshan हैं। झोंग शैनशैन चीन के मशहूर अरबपति हैं। वो बोतलबंद पानी (Nongfu Spring), कोरोना वैक्सीन (Wantai) सहित कई कंपनियों के मालिक हैं। झोंग की गिनती तेजी से कमाई करने वाले कारोबारियों में होती है। कोरोना काल में उनकी संपत्ति में बड़ी तेजी से बढ़ोतरी हुई।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार अडानी पिछड़े

अब झोंग ने गौतम अडानी को पछाड़ते हुए एशिया के नंबर-2 अमीर होने का तमगा हासिल कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार झोंग गौतम अडानी को पछाड़ कर 18वें स्थान पर आ गए हैं। 62.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चीनी अरबपति झोंग शैनशैन विश्व के टॉप के धनवानों की सूची में 18वें स्थान पर आ गए हैं और इसके साथ ही उन्होंने बीते हफ्ते में 1.18 अरब डॉलर की संपत्ति अपने नाम और जोड़ ली है।

यहा देंखे दुनिया के अमीरों की रियलटाइम रैंकिंग


अडानी की संपत्ति में 662 लाख डॉलर की गिरावट

दूसरी ओर बीते हफ्ते भारतीय अरबपति गौतम अडानी की नेटवर्थ में इस दौरान 662 लाख डॉलर की गिरावट आई है जिसके चलते वो 18वें स्थान से फिसलकर 19वें स्थान पर चले गए हैं। ऐसे में अब गौतम अडानी के सामने दुनिया के टॉप-20 रईसों से बाहर होने का खतरा भी पैदा हो गया है। एक दिन पहले ही गौतम अडानी ने ओडिशा ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान किया था।

मुकेश अंबानी एशिया के नंबर-1 अमीर शख्स

एशिया के नंबर-1 अमीर मुकेश अंबानी हैं। मुकेश अंबानी इस समय 84.6 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की सूची में 13वें स्थान पर हैं। हालांकि बीते हफ्ते उनकी भी संपत्ति में गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में मुकेश अंबानी 13वें स्थान पर, झोंग शैनशैन 18वें स्थान पर और गौतम अडानी 19वें स्थान पर हैं।

दुनिया के सबसे अमीर शख्स की रैकिंग

इस समय एलन मस्क 199 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। दूसरे स्थान पर बर्नार्ड अरनॉल्ट, तीसरे स्थान पर जेफ बेजोस, चौथे स्थान पर बिल गेट्स, पांचवे स्थान पर लैरी एलिसन, छठे स्थान पर स्टीव बाल्मर, सातवें पर वॉरेन बफे, आठवें पर लैरी पेज, नौवें पर सर्गी ब्रिन और दसवें स्थान पर मार्क जुकरबर्ग हैं। खास बात ये है कि दुनिया के दस सबसे अमीर अरबपतियों में से नौ धनवान अमरीका से हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट के बाहर गैर अमरीकी कारोबारी हैं।

यह भी पढ़ें – अडानी का बड़ा ऐलान, ओडिशा रेल हादसे में मृतकों के बच्चों की पढ़ाई की उठाई जिम्मेदारी

Hindi News / Business / फिर फिसले गौतम अडानी! इस चीनी अरबपति ने छीना एशिया के नंबर-2 अमीर शख्स का ताज, अंबानी टॉप पर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.