कारोबार

Bank Holiday List : दशहरा और दुर्गा पूजा पर बैंक होंगे बंद, जानें अक्टूबर की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday List : अक्टूबर महीने में बैंकों में कुल 15 दिनों की छुट्टियां हैं, जिनमें से एक प्रमुख छुट्टी 11 अक्टूबर को होगी, जब दशहरा (महाष्टमी/महानवमी) और दुर्गा पूजा मनाई जाएगी। इस दिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक छुट्टी होने के कारण देश के कई हिस्सों में बैंकों का कामकाज बंद रहेगा।

जयपुरOct 11, 2024 / 02:21 pm

Manoj Kumar

Banks Closed on Dussehra & Durga Puja: Check Out the Full Holiday List for October

Bank Holiday List : 11 तारीख दिन शुक्रवार को दशहरा (महाष्टमी/महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा (दसैण)/दुर्गा अष्टमी (अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, शिलांग, रांची में बैंक बंद हैं।

जानिए बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक बैंको में कितने दिनों की छुट्टी

आरबीआई के बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक बैंको की छुट्टी इस महीने कुल 15 दिनों की है।

11 अक्टूबर को दशहरा (महाष्टमी/महानवमी) है। यह त्योहार देश के ज्यादातर हिस्सों में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह दिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट रहते हैं। इसलिए 11 अक्टूबर को बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। बैंकिंग रेगुलेटर RBI ही छुट्टियों के शेड्यूल की देखरेख करता है। इसमें रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) अवकाश और खाता बंद करने के प्रतिबंध शामिल हैं, जो सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्र के बैंकों पर लागू होते हैं।
यह भी पढ़ें : अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन लिए बैठें हैं ये 9 देसी स्नैक्स, इस तरह से करें डाइट में शामिल

बैंक अवकाश सूची Bank Holiday List

अक्टूबर के महीने में विभिन्न राज्य-विशिष्ट अवकाश होंगे।

11 अक्टूबर- दशहरा (महाष्टमी/महानवमी)/आयुध पूजा – त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
12 अक्टूबर- विजयादशमी (महानवमी/विजयादशमी) – सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यह महीने का दूसरा शनिवार भी है।
13 अक्टूबर- रविवार – सभी बैंकों में साप्ताहिक अवकाश।
14 अक्टूबर- दशईं/दुर्गा पूजा – सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
6 अक्टूबर- लक्ष्मी पूजा – त्रिपुरा और बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
17 अक्टूबर को कर्नाटक, असम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

संबंधित विषय:

Hindi News / Business / Bank Holiday List : दशहरा और दुर्गा पूजा पर बैंक होंगे बंद, जानें अक्टूबर की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.