बुरहानपुर

एमपी के किसानों का 3 करोड़ का मक्का लेकर फरार हुआ महाराष्ट्र का व्यापारी

BURHANPUR NEWS

बुरहानपुरJul 26, 2024 / 10:06 pm

Amiruddin Ahmad

– पुलिस ने दर्ज किया केस
बुरहानपुर. मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के किसानों के साथ महाराष्ट्र के व्यापारी ने धोखाधड़ी की। 3 करोड़ का मक्का खरीदकर बिना रुपए दिए ही व्यापारी फरार हो गया। किसानों की शिकायत पर पुलिस ने व्यापारियों की धरपकड़ के लिए टीम महाराष्ट्र रवाना कर दी है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन इस मामले में मंडी बोर्ड के अफसर जांच के दायरे में आ रहे है।
इंदौर संभाग आयुक्त दीपक सिंह द्वारा मामले को संज्ञान में लेने के बाद कलेक्टर ने कृषि विभाग और स्थानीय मंडी अफसरों की टीम को भी जांच के लिए भेजा। एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के 29 किसानों ने मक्का खरीदा की राशि नहीं देने की शिकायत की थी। पुलिस दो व्यापारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की एक टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र भेजा गया है, जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। दरअसल मंगलवार को ग्राम फोपनार, बड़सिंगी और तुरकगुराड़ा किसानों ने पहुंचकर महाराष्ट्र के व्यापारी द्वारा 3 करोड़ की मक्का उपज खरीदकर रुपए नहीं दिए जाने की शिकायत की थी। राशि के चेक भी बाउंस होने के बाद व्यापारी फरार हो गए। ऐसे में पीडि़त किसान प्रशासन से ही राशि दिलाने एवं मदद की गुहार लगा रहे है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Burhanpur / एमपी के किसानों का 3 करोड़ का मक्का लेकर फरार हुआ महाराष्ट्र का व्यापारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.