1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावन में शिवालयों पर जुटेगी शिव भक्तों की भीड़

धार्मिक नगरी में सावन महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jul 09, 2025

सावन में शिवालयों पर जुटेगी शिव भक्तों की भीड़

केशवरायपाटन. चबल नदी किनारे स्थित राजराजेश्वर महादेव मंदिर।

केशवरायपाटन. धार्मिक नगरी में सावन महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी है। शिव मंदिरों को सजाया जा रहा है। गुरुवार से एक माह तक मंदिरों पर उत्सव आयोजित किए जाएंगे। चंबल नदी किनारे स्थित केशव मंदिर पर श्रद्धालु भगवान के सावन झूलों की झांकी के दर्शन करेंगे। शिव भक्त सावन में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर एक माह तक भगवान पर जलाभिषेक कर बिल्वपत्रों के साथ भक्ति में लीन रहेंगे।

शिव मंदिरों पर रामायण पाठ किए जाएंगे। धार्मिक नगरी में जबूद्वीप, जबूमार्गेश्वर, राजराजेश्वर, शिव वाटिका, रामेश्वर महादेव, मात्रा स्थित सेतूबंध रामेश्वर, माधोराजपुरा के पास स्वेत वाहन महादेव, पंचायत समिति के सामने विश्वनाथ महादेव पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सावन शिव मंदिरों पर झांकियां सजाई जाएगी। कई स्थानों पर सावन में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाएगी।