बूंदी

लक्ष्मीनाथ मंदिर में मनाया पौषबड़ा महोत्सव

शहर के नाहर का चौहट्टा स्थित श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में रविवार को विविध धार्मिक आयोजन के साथ पौषबड़ा महोत्सव मनाया गया।

बूंदीJan 06, 2020 / 12:43 pm

पंकज जोशी

लक्ष्मीनाथ मंदिर में मनाया पौषबड़ा महोत्सव

बूंदी.शहर के नाहर का चौहट्टा स्थित श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में रविवार को विविध धार्मिक आयोजन के साथ पौषबड़ा महोत्सव मनाया गया। पंडित भूपेंद्र शास्त्री द्वारा पोष की कथा के साथ विभिन्न धार्मिक कथाओं के माध्यम से संगीतयम वाचन किया गया। बड़ा रामद्वारा के महंत बाबा आत्माराज महाराज ने आर्शीवचन देते हुए कहा कि संपति को तो संताने आपस में बांट लेगी,जो आपके साथ भी नही जाएगी। लेकिन आपके सद्कर्मों की ईश्वर के यहां ऑनलाइन हो रही सम्पति ही आपके साथ जाएगी।
कार्यक्रम संयोजक अधिवक्ता राजकुमार दाधीच ने बताया कि सुबह 10 बजे वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दिन भर धार्मिक आयोजन हुए। शाम को सभी श्रद्धालुओं ने भगवान की सामूहिक महा आरती उतारी। इस दौरान उपाध्यक्ष मनीष सिसोदिया,समन्वयक राम स्वरूप सोनी, सह संयोजक अनिल दाधीच,राम प्रकाश सैनी,हनुमान सोनी, विश्वनाथ भारद्वाज, रणजीत शर्मा,विनोद सिंह, संजय तरवान, लोकेश दाधीच आदि लोग मौजूद थे। वही शहर के विकासनगर स्थित अखंडेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को शिव महिला मंडल की ओर से पौषबड़ा महोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने कार्यक्रम से पूर्व भजनों की धुन पर नृत्य किया। अंत में महिलाओं ने भगवान की आरती उतारी और पौषबड़े का भोग लगाया। उपस्थित लोगों को पौषबड़े का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान साधना श्रृंगी, गंगादेवी सैनी, रामप्यारी कुमावत, माया सेन, शकुंतला अग्रवाल, प्रकाश शर्मा, शिमला कंवर, रतन श्रृंगी, गुलशन आदि महिलाएं मौजूद रही।
नैनवां. कस्बे के चारभुजा मन्दिर में रविवार को चारभुजा महिला मंडल की ओर से पौषबड़ा महोत्सव आयोजित किया गया। महिला मंडल ने भजनों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। मन्दिर को फूल मालाओं से सजाया गया था। चार बजे चारभुजा के बड़ों का भोग लगाया और आरती की। आरती के बाद प्रसादी बांटी गई।

Hindi News / Bundi / लक्ष्मीनाथ मंदिर में मनाया पौषबड़ा महोत्सव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.