scriptMarried Woman Love: शादीशुदा महिला से इश्क का अंजाम…गांव वालों ने युवक को दे दी ऐसी सजा, चकरा गई पुलिस | Up crime in hindi villagers gave inhuman punishment to married woman love in Budaun | Patrika News
बदायूं

Married Woman Love: शादीशुदा महिला से इश्क का अंजाम…गांव वालों ने युवक को दे दी ऐसी सजा, चकरा गई पुलिस

Married Woman Love: यूपी के बदायूं जिले में मजदूर ने पत्नि को भगाकर ले जाने वाले युवक के साथ अमानवीयता की हदें पार कर दीं। पहले उसने लोगों के साथ मिलकर युवक को पीटा। फिर उसका मुंह कालाकर गले में जूता-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। इसके बाद जो हुआ वो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। आइए जानते हैं।

बदायूंMay 14, 2024 / 01:41 pm

Vishnu Bajpai

Married Woman Love
Married Woman Love: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मानवता को तार-तार करने की खबर सामने आई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक का मुंह काला करने के बाद लोगों ने उसे जूता-चप्पलों की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमाया। लोगों का गुस्सा इतने से ठंडा नहीं हुआ तो युवक के मुंह में पेशाब किया और उसे जबरन मल खिलाया गया। युवक का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक मजदूर की पत्नी से प्रेम किया और दोनों ने भागकर अपनी अलग दुनिया बसा ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले जानिए क्या है पूरा मामला?

बदायूं निवासी एक युवक करीब छह माह पहले गांव की एक महिला को अपने साथ भगा ले गया था। दोनों ने कोर्ट मैरिज की और हिमाचल प्रदेश में रहने लगे। युवक का आरोप है कि महिला के पति ने पांच मई को हिमाचल प्रदेश से उन दोनों को उठा लिया। इसके बाद उन्हें संभल में बंधक बनाकर रखा गया। छह मई को उसे बदायूं ले जाया गया। जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटा। जूते-चप्पलों की माना पहनाई और मुंह काला करके पूरे गांव में घुमाया।
यह भी पढ़ेंः पत्नी पर शक के चलते पति ने घर में लगवाए सीसीटीवी, मोबाइल में देखी रिकॉर्डिंग तो उड़े होश

पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। उनमें दो लोगों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया था। उसके बाद युवक दिल्ली चला गया था। इसके बाद वह सोमवार को फिर लौटकर आया और अपने साथ हुए बर्ताव के संबंध में पुलिस को दूसरी तहरीर दी। इसमें उसने पेशाब पिलाने और मल खिलाने का आरोप लगाते हुए छह लोगों को नामजद किया है। युवक के साथ हुई अमानवीयता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले युवक ने पुलिस को दी थी ये तहरीर

युवक ने मारपीट के आरोप के साथ छह मई को तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई। तहरीर में जूता पहनाकर गांव में घुमाए जाने का जिक्र नहीं किया। थाना पुलिस ने 6 मई को ही उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग के अंदेशे में उनका चालान कर दिया।
यह भी पढ़ेंः चलती कार, लड़की और बरमानी माता मंदिर…आगरा में पड़ोसी ने मानवता को किया शर्मसार, फिर क्या हुआ?

इसके बाद युवक दिल्ली चला गया। वह सोमवार सुबह ही दिल्ली से लौटा तो घटनाक्रम का वीडियो गांव में वायरल हो रहा था। इस पर उसने दोबारा पुलिस को तहरीर दी। अबकी बार तहरीर में उसने आरोपियों पर पेशाब पिलाने और मल खिलाने का आरोप लगाया था। उसके साथ जबरदस्त मारपीट की गई।

वीडियो में बोले ग्रामीण- चौराहे पर ले जाकर मार दो गोली

वायरल वीडियो में गांव के तमाम लोग दिखाई दे रहे हैं। वह कह रहे हैं कि इसने ऐसा क्यों किया। इसे ले जाकर गांव के चौराहे पर गोली मार दो। इसके बाद गांव में ऐसे कांड ही नहीं होंगे। इसके मुंह पर मारो। इसने पूरा गांव गंदा कर दिया है। उस महिला को भी सजा सुनाओ। वीडियो में तमाम लोग युवक के साथ गालीगलौज करते भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ग्रामीणों के अलावा कई बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। कुछ बच्चे वीडियो बना रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः शादी से पहले दुल्हन और दूल्हे के बग्गी चालक की मौत, एक साथ उठे तीन जनाजे तो दहल उठा कलेजा

वीडियो के आधार पर बढ़ेगी आरोपियों की संख्या

एसओ वेदपाल सिंह का कहना है कि युवक ने एफआईआर में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब उसने छह लोगों के नाम दिए हैं। हालांकि वीडियो के आधार पर मामले में और लोगों के नाम भी जुड़ेंगे। इसमें सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि पहले पीड़ित युवक ने मारपीट के आरोप में केवल चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद उसने सोमवार को दूसरी तहरीर दी है। उसमें छह लोगों के नाम लिखे हैं और कुछ अन्य लोगों के नाम मौखिक रूप से बताए हैं। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा।

Hindi News/ Budaun / Married Woman Love: शादीशुदा महिला से इश्क का अंजाम…गांव वालों ने युवक को दे दी ऐसी सजा, चकरा गई पुलिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो