bell-icon-header
बॉलीवुड

कौन हैं 19 साल की रिया सिंघा? जिन्होंने जीता ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2024’ का खिताब

Miss Universe India 2024 Rhea Singha: 19 साल की रिया सिंघा ने देश का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीता है।

मुंबईSep 23, 2024 / 11:14 am

Gausiya Bano

रिया सिंघा

Miss Universe India 2024 Rhea Singha: मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का क्राउन रिया सिंघा ने जीता है, जिससे उन्होंने भारत का नाम रोशन कर दिया है। रिया सिंघा को बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने ताज पहनाया। इस जीत के बाद अब रिया सिंघा मैक्सिको में आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स 2024 में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगी। यह वाकई गर्व की बात है क्योंकि मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 के लिए 51 फाइनलिस्ट ने हिस्सा लिया था। इन सभी को रिया सिंघा ने पछाड़ते हुए ये खिताब अपने नाम किया है।

कौन हैं रिया सिंघा?

रिया सिंघा 19 साल की एक मॉडल हैं, जो गुजरात की रहने वाली हैं। रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 40,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 के लिए रिया सिंघा का प्रतियोगी नंबर 36 था। इस खास मौके पर उर्वशी रौतेला ने उन्हें बधाई दी और क्राउन पहनाया। बता दें कि उर्वशी रौतेला साल 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया बनी थीं। अब वह इस इवेंट में बतौर जज पहुंची थीं।

मैं इस क्राउन के लायक हूं- रिया सिंघा

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का आयोजन राजस्थान के जयपुर में हुआ था। इसमें खिताब जीतने के बाद रिया ने कहा, “मैं बहुत आभारी हूं। मैंने इस स्तर तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। इस स्तर पर आने के बाद मैं खुद को इस क्राउन के लायक समझती हूं। मैं पिछले विनर्स से बहुत प्रेरित हूं।”

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / कौन हैं 19 साल की रिया सिंघा? जिन्होंने जीता ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2024’ का खिताब

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.