bell-icon-header
बॉलीवुड

इस एक्ट्रेस से अपनी तारीफ सुनने के लिए तरसते थे राजेश खन्ना, हमेशा मिलती थी आलोचना

राजेश खन्ना की एक्टिंग और फिल्मों का जहां पूरा देश दीवाना था। वहीं, एक एक्ट्रेस ऐसीं थीं, जिनकी तारीफ सुनने के लिए राजेश खन्ना तरसते थे। लेकिन वो हमेशा उनकी फिल्मों की आलोचना करती थीं।

Nov 30, 2021 / 06:24 pm

Archana Pandey

Rajesh Khanna

नई दिल्ली: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने फिल्म ‘आखिरी खत’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों और इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई। जहां उनकी एक्टिंग और फिल्मों का पूरा देश दीवाना था, वहीं, एक एक्ट्रेस ऐसीं थीं, जिनकी तारीफ सुनने के लिए राजेश खन्ना तरसते थे। लेकिन वो हमेशा उनकी फिल्मों की आलोचना करती थीं।
अंजू महेंद्रू के साथ अपनी फिल्में देखा करते थे

दरअसल वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि राजेश खन्ना की गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू थीं। स्क्रीन मैगजीन में छपे लेख के मुताबिक राजेश खन्ना गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू के साथ अपनी फिल्में देखा करते थे और उनके मुंह से तारीफ सुनने का इंताजर करते थे। लेकिन वो तारीफ की जगह हमेशा उनकी आलोचना करती थीं।
मैं उनसे तारीफ की उम्मीद नहीं करता था

इस बारे में राजेश खन्ना ने कहा था कि मैं उनसे तारीफ की उम्मीद नहीं करता था। मैं बस केवल एक स्वीकृति चाहता था, एक इशारा जो आश्वस्त करता हो, लेकिन वो हमेशा ही आलोचनात्मक रहीं। लेख के मुताबिक अंजू महेंद्रू ने भी राजेश खन्ना की तारीफ न करने की वजह बताई थी। उन्होंने बताया था कि मैं आलोचना करती थी, क्योंकि मैं ऐसी ही हूं। अगर वो गलत हैं तो मैं उन्हें गलत ही कहूंगी। केवल खुश करने के लिए मैं तारीफ नहीं कर सकती थीं।
यह भी पढ़ें

करोड़ों कमाती हैं अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता, इस वजह से बॉलीवुड से रहीं दूर

rajesh_3.jpg
कई लोग उनके घमंड को बढ़ावा देते थे

अंजू महेंद्रू ने बताया था कि पहले से ही राजेश खन्ना के आसपास रहने वाले कई लोग उनके घमंड को और बढ़ावा देते थे। लेकिन मैं हमेशा से ही फ्रैंक थी। इसलिए मुझे जो सही लगता था मैं कहती थी। आपको बता दें कि संघर्ष के दिनों में भी अंजू महेंद्रू ने ही राजेश खन्ना का सबसे ज्यादा साथ दिया था, लेकिन जैसे-जैसे वो अपने करियर में आगे बढ़ रहे थे, दोनों के बीच दरार और भी बढ़ती जा रही थी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों अलग ही हो गए।
यह भी पढ़ें

इस एक्ट्रेस से बेहद प्यार करते थे करण जौहर, सिर्फ एक बार कहने पर पहाड़ से लगा दी थी छलांग

Hindi News / Entertainment / Bollywood / इस एक्ट्रेस से अपनी तारीफ सुनने के लिए तरसते थे राजेश खन्ना, हमेशा मिलती थी आलोचना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.