बॉलीवुड

नरगिस ने 24 सालों बाद जब रखा RK स्टूडियो में कदम,राज कपूर की पत्नी ने कही थी बड़ी बात

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की शादी के ख़ास मौके पर 24 सालों बाद नरगिस ने आर.के. स्टूडियो में क़दम रखा। इसका ज़िक्र ऋषि कपूर ने अपनी ऑटोबायोग्राफ़ी में किया था।

Jan 05, 2022 / 06:51 pm

Sneha Patsariya

बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार नरगिस दत्त (Nargis dutt) को दुनिया को अलविदा कहे जमाना बीत गया लेकिन उनके किस्से आज भी उनके फैंस के दिलों मे जिंदा हैं। नरगिस का जन्म साल 1929 को हुआ था। नरगिस का नाम फातिमा रशीद था। उनकी मां जद्दनबाई फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला म्यूजिक डायरेक्टर थीं। नरगिस ने महज छह साल की उम्र में तलाश-ए-हक से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। जब नरगिस का जिक्र होता हैं तो साथ में शोमैंन राज कपूर (Raj kapoor) का भी नाम आता है।
बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक राज कपूर और नरगिस की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा पर कई दशकों तक राज किया। राज कपूर और नरगिस की जोड़ी को जितना ऑनस्क्रीन पसंद किया जाता था। उससे कही ज्यादा किस्से ऑफस्क्रीन सुनने को मिलते थे। ऐसा कहा जाता हैं कि राज कपूर और नरगिस बहुत सालों तक रिश्ते में थे। लेकिन नरगिस को इस रिश्ते में ज्यादा अटेंशन राज कपूर के द्वारा नहीं मिल रही थी। तो अभिनेत्री ने जिंदगी में आगे बढ़ने का निर्णय लिया। जब नरगिस दत्त की शादी सुनील दत्त ( Suneel dutt) से हुई उसके बाद से राज कपूर और नरगिस दत्त की किसी भी तरह की बातचीत नहीं थी। और नरगिस ने राज कपूर से रिश्ते ख़त्म करने के साथ-साथ आर के स्टूडियो (R.K. Studio) में भी जाना छोड़ दिया। फिर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की शादी के ख़ास मौके पर 24 सालों बाद नरगिस ने आर.के. स्टूडियो में क़दम रखा। इसका ज़िक्र ऋषि कपूर ने अपनी ऑटोबायोग्राफ़ी में किया था।
यह भी पढ़ें

अपनी से आधी उम्र के हीरो के साथ रोमांस कर चुकी है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

ऋषि कपूर ने खुलासा करते हुए बताया था कि नरगिस दत्त आरके स्टूडियो तक आ गई थीं, लेकिन वो अंदर से बहुत घबराई हुई थीं। हालांकि नरगिस दत्त कि घबराहट को राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर ने भांप लिया था। ऐसे में वह उन्हें अपने साथ कोने में ले गईं। ऋषि कपूर ने इस किस्से को साझा करते हुए कहा था, “24 सालों बाद वह किसी कपूर इवेंट में आने से काफी ज्यादा घबरा रह थीं। मेरी मां को उनके चेहरे पर आई घबराहट पता चल गई थी, ऐसे में वह उन्हें अपने साथ ले गईं और बोलीं, ‘मेरे पति हैंडसम हैं और रोमांटिक भी हैं। मैं उनके प्रति आकर्षण समझ सकती हूं। और इस वक़्त क्या सोच रही हैं ये भी समझ सकती हूं, लेकिन जो कुछ भी हुआ था उसमें आपकी अकेले की ग़लती नहीं थी, तो ख़ुद को दोष बिल्कुल न दें। आप मेरे घर में ख़ुशी के मौके पर आई हैं और आज से हम दोनों दोस्त हैं”।
आपको बता दें नरगिस ने सुनील दत्त से शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी फिल्म मदर इंडिया के सेट पर शुरू हुई थी। हालांकि, पहले राज कपूर इस कहानी पर फिल्म बनाने वाले थे। नरगिस ने फिल्म को मना कर दिया। राज कपूर ने बाद में नरगिस पर धोखा देने का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें

शाहरुख की इस एक चीज़ को पाने की तमन्ना रखते थे सलमान खान, पिता की बात मान छोड़ दी थी जिद

Hindi News / Entertainment / Bollywood / नरगिस ने 24 सालों बाद जब रखा RK स्टूडियो में कदम,राज कपूर की पत्नी ने कही थी बड़ी बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.