करण जौहर के इस शो का ये 11वां एपिसोड है, जिसमें वरुध धवन में मलाइका और अर्जुन के रिश्तों को लेकर बड़ी बात कही है, जो काफी चौंका देने वाली है। शो के रैपिड फायर राउंड में वरुण ने अर्जुन पर निशाना साधा और अपने सबसे अच्थछे दोस्त को ट्रोल करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन बातों-बातों में वरुण ने अर्जुन और मलाइका के रिश्तों को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसे सुनने के बाद एक्ट्रेस को भी गहरा झटका लग सकता है। शो के रैपिड फायर राउंड में वरुण ने अनिल और करण के सामने अर्जुन कपूर की ऑनलाइन चैटिंग का राज खोल दिया।
बात ये है कि करण ने वरुण से पूछा कि ‘इंडस्ट्री में कौन सा ऐसा एक्टर है जो बहुत डींगे मारता है?’। इस सवाल का जवाब देते हुए वरुण ने सीधा ही अर्जुन कपूर का नाम लिया। वरुण की इस बात को सुनने के बाद अनिल कपूर भी अपने भतीजे के बचाव में उतर आए। उन्होंने कहा कि ‘उन्हें उनके भतीजे के बारे में ऐसी बात नहीं करनी चाहिए’। अनिल कपूर की बात का जवाब देते हुए वरुण धवन ने कहते हैं कि ‘शौकीन आदमी है’। इसके बाद अनिल ने वरुण को वहीं पर रोकते हुए कहा कि ‘अर्जुन करता है फ्लर्ट कभी-कभी, लेकिन एक बार तो सब ठीक है’।
यह भी पढ़ें
‘लोगों की अटेंशन चाहिए बस…’, Vijay Deverakonda पर भड़के Ram Gopal Varma ने सुना दी खरी-खोटी
बात ये है कि करण ने वरुण से पूछा कि ‘इंडस्ट्री में कौन सा ऐसा एक्टर है जो बहुत डींगे मारता है?’। इस सवाल का जवाब देते हुए वरुण ने सीधा ही अर्जुन कपूर का नाम लिया। वरुण की इस बात को सुनने के बाद अनिल कपूर भी अपने भतीजे के बचाव में उतर आए। उन्होंने कहा कि ‘उन्हें उनके भतीजे के बारे में ऐसी बात नहीं करनी चाहिए’। अनिल कपूर की बात का जवाब देते हुए वरुण धवन ने कहते हैं कि ‘शौकीन आदमी है’। इसके बाद अनिल ने वरुण को वहीं पर रोकते हुए कहा कि ‘अर्जुन करता है फ्लर्ट कभी-कभी, लेकिन एक बार तो सब ठीक है’।
इसके बाद अनिल कपूर आगे कहते हैं कि ‘उसका ब्रेकअप हो जाएगा’। इस बात को सुनने के बाद वरुण धवन कहते हैं कि ‘नहीं-नहीं वो नहीं होगा’। बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इससे पहले साल 2017 में मलाइका ने पति अरबाज खान को तलाक किया था, जिसके बाद अर्जुन और मलाइका ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था, जिसके बाद से दोनों को अक्सर ही साथ देखा जाता है।
यह भी पढ़ें