
vinod khanna and his wife geetanjali
दिवंगत अमिनेता और सांसद विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि का शनिवार रात देहान्त हो गया। गीतांजलि 70 साल की थीं। उन्होंने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मांडवा स्थित फॉर्म हाउस में रविवार को आखिरी सांस ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय और राहुल खन्ना गीतांजलि के बेटे हैं। बता दें कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे अक्षय और राहुल के साथ फॉर्म हाउस पहुंची थीं। दोपहर के आसपास उन्हें बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद रात में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत ज्यादा बिगड़ते देख उनके दोनों बेटे उन्हें फॉर्म हाउस से 20 किलोमीटर दूर स्थित अलीबाग सिविल हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि मौत की सही वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। आज हम आपको गीतांजली और विनोद खन्ना की लवस्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।
बचपन के दोस्त थे दोनों:
विनोद खन्ना और गीतांजलि दोनों बचपन के दोस्त थे। दोनों एक-दूसरे से स्कूल के दिनों से ही प्यार करते थे। साल 1971 में विनोद खन्ना ने गीतांजलि से शादी कर ली थी। हालांकि, उनकी शादी 14 साल तक ही चल सकी। साल 1985 में उन्होंने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। तलाक की वजह से विनोद काफी परेशान रहने लगे थे। इनके बाद ही वह ओशो के संपर्क में आए।
विनोद ने त्याग दिया था परिवार:
ऐसा माना जाता है कि तलाक के बाद विनोद डिप्रेशन में आ गए थे। वहीं ओशो के संपर्क में आने के बाद विनोद ने अपने परिवार को त्याग दिया था और अमेरिका चले गए। हालांकि, तलाक के बाद भी वे फोन पर गीतांजलि से बात करते थे। इस दौरान गीतांजलि उन्हें वापस लौटने के लिए कहती थीं, लेकिन वह नहीं लौटे। विनोद के चले जाने के बाद राहुल और अक्षय को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। साल 1990 में विनोद खन्ना ने फिल्मों में वापसी की और दोबारा शादी की। इस शादी से उन्हें एक बेटा भी है।
Published on:
17 Dec 2018 10:22 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
