bell-icon-header
बॉलीवुड

Sonu Sood के सामने आई बड़ी मुसीबत, मदद की गुहार लगाने वालों के ट्वीट हो रहे हैं डिलीट! जानें क्या है कारण

लॉकडाउन के दौरान अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) कर रहे हैं प्रवासी मजदूरों की मदद
ट्वीटर पर उठे सवाल

Jun 08, 2020 / 05:33 pm

Pratibha Tripathi

Sonu Sood journalist reveals

नई दिल्ली। देश में लॉकडाउन के कठिन दौर में परेशान प्रवासी मजदूर अपने घरों को जाने के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे थे, उस समय सोनू सूद (Sonu Sood on helping migrant workers) ने रहनुमा बन कर सभी को घर भेजने का बीड़ा उठाया, सोनू सूद (Sonu Sood) के इस कार्य की देशभर में तारीफ हो रही है, महाराष्ट्र के राज्यपाल से लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तक सभी से सोनू सूद (Sonu Sood) ने मुलाकात की और सभी ने इस कार्य की तारीफ की।

https://twitter.com/Profdilipmandal/status/1269576057964900353?ref_src=twsrc%5Etfw

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तो सोनू को उत्तराखंड आने का न्यौता भी दिया है, वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी सोनू सूद (union minister Smriti Irani tweet to sonu sood) द्वारा किए गए कार्यों की जम कर तारीफ की है। लेकिन अब सोनू सूद (Sonu Sood) की तारीफ से परेशान लोग उनके खिलाफ मोर्चा खोलते दिख रहे हैं। लोगों ने इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा ले कर ट्विटर को हथियार बनाया है।

https://twitter.com/scribe_it/status/1269759885308116992?ref_src=twsrc%5Etfw

आपको बतादें लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद (sonu sood twitter)के नेक कार्यों की चर्चा ट्विटर पर खूब हुई, जब भी लोग ट्विटर के माध्यम से सोनू सूद से मदद मांगते तो सोनू उनको मदद का भरोसा तो दिलाते, लेकिन दिल छू लेने वाले जवाब देते जो लोगों को सोनू से जोड़ने वाले साबित हुए, जिससे सोनू की शोहरत बुलंदियों पर पहुंच गई। पर इन दिनों (Sonu Sood journalist reveals)एक पूर्व पत्रकार की बातें सुर्खियों में है, पूर्व पत्रकार ने लिखा है कि सोनू सूद के द्वारा लिखे गए जो ट्वीट मशहूर हुए वे अब डिलीट किए जा रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर पत्रकार ने यह भी आशंका जताई है कि कहीं पूर्व में किए गए ट्वीट्स केवल दिखावे के लिए तो नहीं थे?

https://twitter.com/hashtag/SonuSood?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

उन्होंने यह भी सवाल किया कि सोनू सूद( Sonu Sood launches toll-free number to help migrants) से मदद मांगने के लिए जो ट्वीट आए, मदद मिलने के बाद उन्हीं आईडीज़ से सोनू को थैंक्स भी किया गया, पर उन्हीं आईडी से अब अपने पोस्ट खुद हटाए जारहे हैं।

वो आईडी का खेल था या हकीकत ?

पत्रकार ने आगे लोगों को सचेत किया है कि सोनू के लिए काम करने वाले उन ट्वीटर हैडल्स के वॉल की सफाई हो, उससे पहले उन वॉल्स की स्क्रीन शॉट ले कर सेव करलें।

वैसे आपको बतादें सोनू सूद (sonu sood tweet)को आए ट्वीट्स में कई ऐसे भी हैं, जिसमें लोगों की तस्वीर भी लगी है। पर हैरानी की बात यह है कि ट्वीटर के जरिए मदद मांगने वालों को सोनू सूद ने मदद कर उनके गंतव्य तक पहुंचाया भी, ट्विाटर पर दोनों ओर से चैटिंग भी हुई, लेकिन अब सभी ट्वीट डिलीट होने लगे हैं। जो सवालिया निशान लगाने वाले हैं।

हालांकि इस मामले से सोनू सूद भी सकते में हैं। उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि ऐसे कुछ ट्वीट्स उनकी जानकारी में भी हैं जो केवल कनवरसेशन के लिए ट्वीट किए किए गए हैं, और वे वास्तविक परेशान प्रवासियों के नहीं लगते हैं।

आपको बतादें इससे पहले सोनू ने ट्वीट भी किया था, जिसमे उन्होंने लिखा था “कृपया जरूरतमंद ही रिक्वेस्ट डालें” सोनू ने कहा कि “मैंने देखा है कि बहुत से लोग ट्वीट करके डिलीट कर रहें हैं, जो उनका ग़लत उद्येश्य दर्शाता है, ऐसे में वास्तवित ज़रूरतमंदों तक मदद पहुंचाने में दिक्कत आएगी। ऐसा करके भरोसे को ना तोड़े।”

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Sonu Sood के सामने आई बड़ी मुसीबत, मदद की गुहार लगाने वालों के ट्वीट हो रहे हैं डिलीट! जानें क्या है कारण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.