बॉलीवुड

ये सितारे मनाएंगे हस्बेंड और वाइफ के रुप में अपना पहला वैलेंडाइन डे

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल से लेकर राजकुमार राव और पत्रलेखा तक, कई स्टार जोड़े अभी भी अपने नवविवाहित पलों का आनंद ले रहे हैं और उनका इंस्टाग्राम क्यूट लवली तस्वीरों से भरा हुआ है।

Feb 13, 2022 / 11:22 pm

Archana Keshri

साल का वो महीना चल रहा है जिसे लोग प्यार का महीना कहते हैं। ये वो महीना है जो हवा को रोमांस, उत्साह, आशा और प्रेम से भर देता है। कई बी-टाउन सेलिब्रिटीज ने हाल ही में शादी के बंधन में बंधें हैं और शादी के बाद अपना पहला वेलेंटाइन डे मनाएंगे।
आइए एक नजर डालते हैं उन सेलिब्रिटी कपल्स पर जो शादी के बाद अपना पहला वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे।


कैटरीना कैफ-विक्की कौशल


विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में शादी की। वे एक रोमांटिक हनीमून का आनंद लेने के बाद मुंबई लौट आए, जो रिपोर्ट्स के मुताबिक मालदीव में था। शादी के बंधन में बंधने के दस दिन बाद ही नवविवाहित कपल विक्‍की कौशल और कैटरीना कैफ अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। मुंबई के जुहू स्थित लग्‍जरी अपार्टमेंट में विक्‍की कैटरीना ने रविवार को गृह प्रवेश भी किया। पूजा में उनके परिवार वाले भी शामिल हुए।


राजकुमार राव-पत्रलेखा


बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ में एक पारंपरिक भारतीय समारोह में शादी के बंधन में बंधे। इस समारोह में दोनों के परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्तों को शामिल किया गया था। उन्होंने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया और इस जोड़ी ने फैंस को हमेशा अपनी लाजवाब बॉन्डिंग से कपल गोल्स दिए हैं।


मौनी रॉय-सूरज नांबियारी


मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शाही शादी 27 जनवरी 2022 को गोवा में हुई थी। लवबर्ड्स ने अपनी शादी के खास लम्हों को अपने फैंस के साथ शेयर किया था। मॉनी जहां बंगाली बाला हैं तो वहीं उनके पति दक्षिण भारतीय संस्‍कृति से ताल्‍लुक रखते हैं। इस कारण से दोनों ही समुदायों के रीति-रिवाजों से उनकी शादी संपन्‍न हुई।


यामी गौतम-आदित्‍य धर


यामी और आदित्य 4 जून 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने हिमाचल प्रदेश में शादी की थी। यामी और आदित्य की शादी में बहुत ही कम लोग शामिल हुए थे। सिर्फ परिवार के लोग शादी का हिस्सा बने थे। यामी और आदित्य ने फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में साथ काम किया था और इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका प्यार परवान चढ़ा था।

यह भी पढ़ें

राखी सावंत ने पोस्ट शेयर कर किया ऐलान, पति रितेश से हुईं अलग


अंकिता लोखंडे- विक्की जैन


अंकिता लोखंडे और उनके बॉयफ्रेंड विक्की जैन ने कल यानी 14 दिसंबर 2021 को भव्य तरीके से शादी रचाई। कपल की शादी और रिसेप्शन समारोह मुंबई के ‘ग्रैंड हयात’ होटल में संपन्न हुआ, जिसमें अंकिता और विक्की के तमाम दोस्त शामिल हुए थे। अंकिता ने अपने बड़े दिन के लिए गोल्डन लहंगा पहना। उसके दूल्हे ने अपनी दुल्हन को सुनहरे-सफेद रंग की शेरवानी में मैच किया। यह जोड़ा दो साल से अधिक समय से डेटिंग कर रहा था।


दीया मिर्जा-वैभव रेखी


दीया ने 15 फरवरी, 2021 को व्यवसायी वैभव के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। एक्ट्रेस ने अपने बांद्रा स्थित बेल एयर अपार्टमेंट में शादी रचाई थी।एक्ट्रेस दीया मिर्जा, जिन्होंने शादी की रूढ़ियों को सही मायने में तोड़ने का काम किया है। दीया ने पितृसत्ता को तोड़ने के लिए एक रचनात्मक रुख अपनाया था और अपनी शादी के अनुष्ठान के लिए पुरुष पुजारी की जगह महिला पुजारी को आमंत्रित किया था। दीया मिर्जा ने अपनी शादी को बेहद सादगी के साथ सेलिब्रेट किया था। उन्होंने प्रकृति के अनुकूल अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने का फैसला किया था। सदियों पुराने पितृसत्तात्मक मानदंडों को चुनौती देते हुए दीया ने अपनी शादी को अंजाम देने के लिए एक महिला पुजारी को प्राथमिकता दी और बिना प्लास्टिक के इस्तेमाल किए अपनी शादी को व्यर्थपूर्ण बनाया।


रिया कपूर-करण बुलानी


अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर अपने बॉयफ्रेंड करण बलूनी से शनिवार 14 अगस्त, 2021 को शादी के बंधन में बंधे। ये शादी अनिल कपूर के जुहू के बंगले में हुई। इस शादी में केवल परिवार के लोग और नजदीकी दोस्त ही शामिल हुए थे।


मोहित रैना-अदिति शर्मा


मोहित रैना और अदिति शर्मा की शादी 2022 की पहली सेलिब्रिटी शादी थी। दोनों 1 जनवरी, 2022 को शादी के बंधन में बंधे। मोहित रैना ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह अपनी पत्नी अदिति के साथ नजर आ रहे हैं। मोहित रैना ने शेरवानी तो अदिति ने लहंगा पहन रखा है।

यह भी पढ़ें

सिनेमा को गुडबाय बोलना चाहती थीं रश्मिका मंदाना, ये है बड़ी वजह

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ये सितारे मनाएंगे हस्बेंड और वाइफ के रुप में अपना पहला वैलेंडाइन डे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.