scriptये अभिनेत्रियां जिनका जुड़ा अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ नाम | These Bollywood Actresses Who Connected With Underworld Don | Patrika News
बॉलीवुड

ये अभिनेत्रियां जिनका जुड़ा अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ नाम

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं। जो अपने अफेयर्स के चलते सुर्खियों में रही हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसी एक्ट्रेसेस के बारें में बताने जा रहे हैं। जिनका नाम अंडरवर्ल्ड के डॉन के साथ जुड़ चुका है।

Apr 12, 2021 / 06:11 pm

Shweta Dhobhal

These Bollywood Actresses Who Connected With Underworld Don

These Bollywood Actresses Who Connected With Underworld Don

नई दिल्ली। एक समय था जब मुंबई पर अंडरवर्ल्ड का राज चलता था। अंडरवर्ल्ड ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी खुद के काबू में कर लिया था। बताया जाता है कि अंडरवर्ल्ड के कहने पर भी फिल्में बनाई जाती थीं। एक्टर और एक्ट्रेसेस को फोन पर धमकी भी मिला करती थी। वहीं कई सेलेब्स ऐसे थे। जिनका इंडरवर्ल्ड के लोगों के साथ उठना-बैठना होता था। वहीं अंडरवर्ल्ड के कई डॉन ऐसे थे। जिनका दिल बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर आ गया था। बताया जाता है कि कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां ऐसी हैं। जिनका अंडरवर्ल्ड के साथ कनेक्शन था। डॉन संग नाम जुड़ने के बावजूद भी उनका करियर फ्लॉप ही रहा। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारें में बताने जा रहे हैं। जिनका डॉन संग संबंध रह चुके हैं।

Mandakini dawood ibrahim

मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस मंदाकिनी यानी कि यास्मीन जोसेफ का आता है। साल 1985 में एक्ट्रेस ने राम तेरी गंगा मैली में काम किया था। फिल्म जब बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई तो एक्ट्रेस की खूबसूरती ने सबका जीत लिया।कुछ समय बाद वह फिल्मों के साथ-साथ अपने अफेयर्स को लेकर भी सुर्खियों में आने लगी। मंदाकिनी का नाम उस वक्त अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ जुड़ा जाता था। वहीं इसी दौरान दोनों की एक तस्वीर भी सामने आ गई। जिसने दोनों के रिश्तों पर मुहर लगा दी। दोनों ही एक मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। वहीं मंदाकिनी ने एक इंटरव्यू में दाउद संग अपने रिश्तों को पूरी तरह से गलत बताया था।

monica bedi abu salem love story

मोनिका बेदी और अबू सलेम

मोनिका बेदी बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं। जो फिल्मों से ज्यादा डॉन संग संबंधों के चलते लाइम लाइट में बनी रहीं। दाऊद के दाहिने हाथ कहे जाने वाले अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम संग रिलेशन को लेकर मोनिका बेदी सुर्खियों में रहती थीं। जिसकी वजह से मोनिका को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। वहीं एक इंटरव्यू में मोनिका ने बताया कि अबू सलेम ने उन्हें उनका असली नाम नहीं बताया था। जब पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो उन्हें इस बारें में पता चला। मोनिका बेदी का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चला। वहीं कुछ समय पहले वह टीवी के सीरियल में दिखाई दी थीं।

mamta kulkarni vikram goswami

ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी

बोल्डनस की वजह से जाने जानी वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का नाता खूब विवादों से रहा है। जितनी तेजी से ममता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम जमाए थे। उतनी ही तेजी से उनके जमाए कदमों के निशान मिट गए थे। खबरों की मानें तो ममता का संबंध भी अंडरवर्ल्ड से रहा है। ममता ने ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी भी की। साल 2016 में ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की को केन्या एयरपोर्ट ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद एक्ट्रेस से पूछताछ बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें

Mamta Kulkarni के टॉपलेस फोटोशूट ने मचा दिया था तहलका, महज 20 रुपए की मैगजीन बिकी थी 100 रुपए में

Sona Haji Mastan

सोना और हाजी मस्तान

इस लिस्ट में एक्ट्रेस सोना का भी शामिल है। अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान ने एक्ट्रेस को अपने प्रोडक्शन की एक फिल्म में देखा था। जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला ले लिया था। बताया जाता है कि एक्ट्रेस के पास शादी का प्रस्ताव लेकर हाजी मस्तान और उनकी मां पहुंची थी। एक्ट्रेस ने भी शादी के प्रोपजल के लिए हां कह दिया था। बताया जाता ही शादी के कुछ समय बाद ही डॉन की मौत हो गई थी। जिसके बाद एक्ट्रेस की जिंदगी काफी बदहाली में गुज़री ।

 

Anita Ayub And Dawood Ibrahim

अनीता अयूब दाऊद

पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक अनीता अयूब एक ऐसी पहली एक्ट्रेस थीं। जिनका नाम दाऊद संग जुड़ा गया। अनीता और दाऊद के संबंधों के बारें में उस दौरान पता चला जब फिल्म निर्माता जावेद सिद्दिकी की हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि जब जावेद ने अनीता को फिल्म में साइन करने से मना कर दिया था। जिसके बाद उनकी हत्या करवा दी गई।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / ये अभिनेत्रियां जिनका जुड़ा अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ नाम

ट्रेंडिंग वीडियो