bell-icon-header
बॉलीवुड

अरबाज खान जैसे हैं ये 5 बड़े एक्टर, जिन्होंने अधेड़ उम्र में छोटी लड़कियों से रचाई शादी, देखें फोटो

Arbaaz Khan Marriages: अरबाज खान और शौरा खान 24 दिसंबर, 2023 को मुंबई में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। अरबाज खान की ये दूसरी शादी है। इससे पहले वो एक्टर्स मलाइका अरोड़ा से ब्याह रचाया था। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो अपने से छोटी उम्र की लड़की से दूसरी शादी कर चुके हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

Dec 25, 2023 / 12:27 pm

Adarsh Shivam

1/6

Arbaaz Khan Marriages: अरबाज खान और शौरा खान 24 दिसंबर, 2023 को मुंबई में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। अरबाज खान की ये दूसरी शादी है। इससे पहले वो एक्टर्स मलाइका अरोड़ा से ब्याह रचाया था। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो अपने से छोटी उम्र की लड़की से दूसरी शादी कर चुके हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

2/6

Ashish Vidyarthi Marriages: बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने 57 साल की उम्र में रुपाली बरुआ के साथ दूसरी शादी की थी। और सबको चौंका दिया था। आशीष ने असम की रुपाली बरुआ से शादी की है। अभिनेता ने कुछ करीबियों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की। इस दौरान आशीष ने कहा था कि वह अकेले नहीं चलना चाहते थे। बोले, मुझे साथी बहुत अच्छा लगता है। 55 या 56 साल की थी लेकिन मैंने सोचा कि उम्मीद नहीं छोड़ूंगा। मैंने यूनिवर्स से कहा कि पार्टनर चाहिए और मुझे मिल गया।

3/6

Sanjay Dutt Marriages: संजय दत्त ने 49 वर्ष की उम्र में मान्यता संग सात फेरे लिए थे। मान्यता से पहले एक्टर की शादी रिया पिल्लई और ऋचा शर्मा से हुई थी। पहली पत्नी का निधन हो गया था और दूसरी बीवी रिया संग एक्टर का रिश्ता चल नहीं पाया। संजय दत्त अब अपनी तीसरी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चों संग खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

4/6

Kabir Bedi Marriages: कबीर बेदी ने साल 2016 चौथी शादी की थी। उनकी चौथी पत्नी परवीन दुसांज उनसे करीब 30 साल छोटी हैं। कबीर बेदी और परवीन दुसांज की शादी 15 जनवरी 2016 में हुई थी। परवीन दुसांज एक मॉडल और अभिनेत्री के अलावा टीवी प्रोड्यूसर भी हैं। शादी से पहले परवीन कई सालों तक कबीर बेदी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने थीं। परवीन दुसांज और कबीर बेदी बेहद करीबी दोस्त थे। दोनों ने 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

5/6

Hansal Mehta Marriages: हंसल मेहता ने 54 साल की उम्र में सैफीना हुसैन से शादी की थी। फिल्ममेकर हंसल मेहता ने साल 2022 को अपनी लिव-इन पार्टनर सफीना हुसैन के संग 25 मई को शादी की थी। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए हंसल मेहता ने फैंस को अपनी दूसरी शादी से हैरान कर दिया था।23 मई 2023

6/6

Milind Soman Marriages: मिलिंद सोमन ने 50 साल की उम्र में दूसरी शादी की थी। एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन ने अपने से आधी उम्र की गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर संग साल 2018 में शादी रचाई थी। अंकिता उनकी दूसरी पत्नी हैं. इनसे पहले सोमन ने फ्रेंच एक्ट्रेस मायलेनी संग साल 2006 में शादी की थी। तीन साल के रिश्ते के बाद उन्होंने 2009 में उनसे तलाक ले लिया था।

Hindi News / Photo Gallery / Entertainment / Bollywood / अरबाज खान जैसे हैं ये 5 बड़े एक्टर, जिन्होंने अधेड़ उम्र में छोटी लड़कियों से रचाई शादी, देखें फोटो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.