Ankita Lokhande ने ब्वॉयफ्रेंड संग किया धमाकेदार डांस, दोनों के बीच दिखी दमदार केमिस्ट्री
![Taimur Ali Khan](http://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2020/11/24/tai_1_6535854-m.jpg)
करीना कपूर खान ने जो वीडियो शेयर की है। उसमें देखा जा सकता है कि वह तैमूर को बता रही हैं कि पॉट यानी कि मिट्टी का गमला कैसे बनाया जाता है। वीडियो में तैमूर भी अपनी नन्ही-नन्ही उंगलियों के सहारे पॉट को शेप देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं वह मां को मिट्टी से सने हाथों को दिखा काफी खुश होते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो हिमाचल के धर्मकोट में बनाया गया है। जो धर्मशाला के काफी नज़दीक है। तैमूर और करीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दर्शक भी तैमूर की इस क्यूट अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।
![Taimur Ali Khan](http://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2020/11/24/tai_2_6535854-m.jpg)
वैसे आपको यह भी बतातें चलें कि सैफ परिवार के साथ ना बल्कि वेकेशन मनाने के लिए हिमाचल गए हैं, बल्कि वह धर्मशाला में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘भूत पुलिस’ ( Bhoot Police ) की शूटिंग भी कर रहे हैं। जी हां, इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जिसके कुछ सीन्स हिमाचल में शूट किए जा रहे हैं। करीना और सैफ के साथ मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) संग भी पहुंची हुई हैं। जिन्हें कुछ समय पहले हिमाचल की सड़कों पर वॉक करते हुए साथ में स्पॉट किया गया था। इस बार इन सभी ने दीवाली भी वादियों में सेलिब्रेट की थी।