scriptपहली बार छोटी बहन इनाया के साथ कार चलाते दिखे तैमूर, तस्वीर देख हो जाएगा प्यार! | Taimur ali khan and inaya naumi khemu cute photo viral | Patrika News
बॉलीवुड

पहली बार छोटी बहन इनाया के साथ कार चलाते दिखे तैमूर, तस्वीर देख हो जाएगा प्यार!

सोहा अली खान ने बताया कि,’ ‘तैमूर अब चीजों को एक्सप्लोर करना चाहता है। अब वह चीजों को पकड़ लेता है…

Feb 24, 2018 / 03:51 pm

Riya Jain

taimur ali khan and inaya naumi khemu

taimur ali khan and inaya naumi khemu

आजकल बॅालीवुड इंडस्ट्री में मानो हर कोई बस करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान की ही बात कर रहा है। वो क्या पहनता है, क्या खाता है, क्या हरकतें करता है ये मॅाम करीना या पापा सैफ से ज्यादा उनके फैन्स जानते हैं।

तैमूर अली खान हमेशा से ही अपनी क्यूट तस्वीरों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इसी तरह हाल में तैमूर की एक और तस्वीर काफी वायरल हो रही है लेकिन इस तस्वीर में वे अकेले नहीं है। बता दें पहली बार तैमूर अपनी कजिन बहन इनाया के साथ दिखाई दिए हैं।

Carpooling! ❤️

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

ये तस्वीर खुद सैफ की बहन सोहा अली खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। इस तस्वीर में तैमूर और इनाया बेहद ही क्यूट लग रहे हैं। वैसे अगर दोनों को गौर से देखा जाए तो दोनों की शक्ल काफी मिलती जुलती लगती है।कहा जा सकता है कि इनाया की पूरी तस्वीर भी पहली बार सोशल मीडिया पर आई है।इस तस्वीर में दोनों छोटे से कार में बैठे हुए हैं। सोहा ने इस तस्वीर पर कैप्शन लिखा, ‘कारपूलिंग’।

इस तस्वीर के अलावा सोहा ने एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की। इस तस्वीर में सोहा की गोद में इनाया है तो वहीं करीना की गोद में तैमूर नजर आ रहे हैं।

❤️❤️❤️❤️

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

वैसे तैमूर को लेकर सोहा ने अपनी बुक लॉन्च के दौरान कई बाते शेयर की। उन्होंने बताया कि,’ ‘तैमूर अब चीजों को एक्सप्लोर करना चाहता है। अब वह चीजों को पकड़ लेता है, उसकी पकड़ काफी मजबूत हो चुकी है। वह चीजों को छिनने भी लगा है और उनको फेंक देता है। इनाया अभी काफी छोटी है। और हमेशा डरते रहते हैं कि दोनों एक दूसरे के पास ना आ जाए। खासकर की भाई को हमेशा यह चिंता होती है कि कहीं तैमूर अकेले में इनाया के पास ना पहुंच जाए।’

इसी के साथ सोहा ने यह भी कहा कि, ‘मैं चाहती हूं कि इनाया और तैमूर मेरे और भाई की तरह ही बड़े हो। सोहा ने कहा कि भाई और मेरी उम्र में 8 साल का अंतर है लेकिन तैमूर और इनाया की उम्र में एक साल का फासला है। मैं आशा करती हूं कि दोनों एक दूसरे को खूब पसंद करें और अच्छे दोस्त बन जाए। तैमूर इनाया से बड़ा है तो हमेशा उसके प्रति काफी प्रोटेक्टिव रहेगा।’ खेर उम्मीद करते हैं कि तैमूर और इनाया एक दूसरे को लेकर लविंग और कैरिंग रहे।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / पहली बार छोटी बहन इनाया के साथ कार चलाते दिखे तैमूर, तस्वीर देख हो जाएगा प्यार!

ट्रेंडिंग वीडियो