शादी के दो महीने बाद Poonam Pandey हुई प्रेग्नेंट? दिया ये जवाब
एक यूजर ने अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की जिसमें दो युवक अमर जवान ज्योति को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर यूजर ने लिखा- जिस दिन तुमने अमर जवान को लात मारी उस दिन मैं इस्लामोफोबिक हो गया। स्वरा ने इसे गलत बताते हुए घटिया फोटोशॉप करार दिया। इसके बाद जैसे ही लोगों ने स्वरा भास्कर को सोशल मीडिया पर ट्रोल और सलाह देना शुरू किया उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया। स्वरा ने कुछ देर बाद अपना ट्वीट डिलीट करते हुए सही माफी मांगी। स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा- सुधार: ये तस्वीर 2012 में मुंबई के आजाद मैदान की है। शर्मनाक हरकत। हालांकि स्वरा उतनी देर में बुरी तरह ट्रोल हो चुकी थी और उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था।
बता दें कि साल 2012 में असम दंगों और म्यांमार में रोहिंगिया मुसलमानों पर हुए हमले के खिलाफ मुंबई के आजाद मैदान में हजारों लोगों का जमावड़ा लग गया था। इस दौरान कई लोगों ने तोड़फोड़ की थी। जिसमें साझा की हुई तस्वीर भी शामिल है।