बॉलीवुड

सुष्मिता सेन ने लिया दूसरा जन्म! D.O.B लिखी 27/2/23, असमंजस में पड़े फैंस

Sushmita Sen News: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने फैंस को असमंजस में डाल दिया है। ऐसा तब हुआ जब एक्ट्रेस ने अपने दूसरे जन्म की तारीख 27/2/23 लिखी।

मुंबईJun 28, 2024 / 03:05 pm

Riya Chaube

Sushmita Sen News: मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। दरअसल सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी डेट ऑफ बर्थ में बदलाव है। अब एक्ट्रेस ने अपनी बायो में 27 फरवरी, 2023 अपनी डेट ऑफ बर्थ रखी है। अब फैंस जानना चाहते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है और इसके पीछे का कारण क्या है।

इस कारण सुष्मिता सेन ने बदली डेट ऑफ बर्थ

बता दें कि एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 को हुआ था। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर बदली डेट ऑफ बर्थ से जुड़ी जानकारी एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों ने दी है। जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले साल की शुरुआत में अपने साथ हुई एक जानलेवा घटना से जुड़े एक गहरे व्यक्तिगत महत्व का एक्ट्रेस ने संकेत दिया है।

यह भी पढ़ें: कैंसर का शिकार हुई ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हिना खान, पोस्ट में फैंस के साथ शेयर किया दर्द

सुष्मिता सेन की फिल्में

सुष्मिता सेन ने 1996 में थ्रिलर फिल्म ‘दस्तक’ से डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘मैं हूं ना’, ‘बीवी नंबर वन’, ‘मैंने प्यार किया’, ‘सिर्फ तुम’, ‘रतछागन’, ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा वह ‘ताली’, ‘आर्या’ जैसे टीवी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों रोहमन शॉल संग अपने रिलेशनशिप के चलते चर्चा में रहती हैं। हालांकि कुछ समय पहले दोनों ने ब्रेकअप होने की जानकारी दी थी लेकिन इसके बावजूद दोनों को कई मौंकों पर साथ देखा गया है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / सुष्मिता सेन ने लिया दूसरा जन्म! D.O.B लिखी 27/2/23, असमंजस में पड़े फैंस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.