सुशांत की फैमली और वकील ने की रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग
इस केस में रिया को लेकर केके सिंह कई खुलासे करते हुए उनपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके बेटे के साथ रिया ने धोखाधड़ी की तथा उन्हें आत्महत्या करने पर मजबूर किया है। एफआईआर के बाद अब रिया को गिरफ्तार करने की बात सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत परिवार के वकील विकास सिंह ने खुलासा किया कि वह उम्मीद कर रहे थे कि रिया चक्रवर्ती को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और कहा जाता है कि यह अब तुरंत होना चाहिए। वहीं एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने एफआईआर होते ही अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। सूत्रों के हवाले से ये भी बताया गया कि उनके वकीलों ने जरुरी दस्तावेजों का एक ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है और रिया ने उसपर दस्तखत भी दिए हैं। आज वो सेशंस कोर्ट हाजिर होने वाले हैं।

सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने मांग न्याय
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक नए इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने भाई के लिए न्याय की मांग करते हुए कहा है कि सत्य की जीत होनी चाहिए। उनके पिता के.के. सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में कुछ दिनों पहले अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सहित छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। श्वेता की इंस्टाग्राम पोस्ट में सुशांत की वह तस्वीर भी थी, जो उनके पटना स्थित घर पर रखी गई है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा है, अगर सच्चाई मायने नहीं रखती, तो कभी कुछ नहीं मायने रखेगा। हैशटैगजस्टिसफॉरसुशांतसिंहराजपूत।