
Sushant Singh Rajput visera report
नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत केस में तीन महीने से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई निष्कर्ष निकलकर नहीं आ पाया। हालांकि रविवार का दिन बेहद अहम साबित हो सकता है क्योंकि AIIMS के डॉक्टरों का पैनल आज CBI को सुशांत की विसरा रिपोर्ट सौंप सकता है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत का विसरा सही से सरंक्षित नहीं किया गया। ऐसी आशंका जताई गई है कि सुशांत के विसरा में कुछ गड़बड़ी की गई।
सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम मुंबई के कूपर अस्पताल में किया गया था। उनकी पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट के मुताबिक पांच डाक्टरों के पैनल ने कहा था कि सुशांत की मौत फांसी के कारण ही हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसे कोई भी तथ्य सामने नहीं आए हैं जो किसी और दिशा की तरफ इशारा करता हो। हालांकि सुशांत के जानने वालों का इसका समर्थन नहीं किया था। वो शुरुआत से ही उनकी मौत को मर्डर बताते रहे हैं। अब एम्स की फॉरेंसिक टीम ने भी इस ओर इशारा किया है। उनके मुताबिक, विसरा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। जिसके कारण शरीर पर हुए रासायनिक और जहरीले तत्वों के प्रभाव का विश्लेषण अफेक्ट होगा।
सुशांत के इसी विसरा विश्लेषण से एक्टर की मौत का राज खुल सकता है। सीबीआई अपनी जांच में लगी हुई है। खबरों के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने सुशांत केस में लोगों से पूछताछ तो की लेकिन विसरा का परीक्षण ठीक तरह से नहीं किया। बता दें कि विसरा में जिगर, आंत सहित शरीर के आंतरिक हिस्से एक बोतल में सरंक्षित किया जाते हैं। गौरतलब हो कि सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं जो अभी ड्रग्स मामले में जेल में बंद हैं। ड्रग केस में अब तक एनसीबी कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स का नाम भी सामने आ चुका है।
Published on:
20 Sept 2020 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
