सुशांत की फ़िल्मी करियर की बात करें तो सुशांत ने अपने फ़िल्मी करियर में एक बढ़कर एक फ़िल्में की हैं। जैसे की राबता, शुद्ध देसी रोमांस, छिछोरे, MS धोनी, केदारनाथ जैसी फ़िल्म में काम किया हैं। सुशांत ने आमिर की फ़िल्म PK में भी काम किया था। लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि सुशांत ने इस फ़िल्म में काम करने के लिए एक भी पैसा नहीं लिया था। इस फ़िल्म में 200 करोड़ की कमाई की थी। इस फ़िल्म में भले उनका एक छोटा सा किरदार था लेकिन उन्हें काफ़ी पसंद भी किया गया था।
फ़िल्म PK को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था। राजकुमार हिरानी बोहोत ही बड़े डायरेक्टर हैं। इस फ़िल्म में सुशांत सिंह राजपूत का 15 मिनट का रोल था। ख़ैर रोल 15 मिनट का हो या एक घंटे का बॉलीवुड सेलेब्स इसकी काफ़ी ज़्यादा फ़ीस लिया करते हैं। लेकिन ये बात हैरान करने वाली है कि सुशांत सिंह राजपूत ने इस फ़िल्म के लिए एक भी पैसा नहीं लिया था। रिपोर्ट की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत एक फ़िल्म को करने के लिए पाँच करोड़ रुपये चार्ज किया करते थे। इसके बावजूद सुशांत सिंह राजपूत ने एक भी रुपये नहीं लिए थे।
राजकुमार हिरानी ने जब उनसे उनकी फ़ीस के लिए पूछा तो उन्होंने फ़ीस लेने से साफ़ मना कर दिया। जिसके बाद राजकुमार हिरानी ने उन्हें सगुन के तौर पर 21 रूपये दिए थे। जो सुशांत सिंह राजपूत ने ख़ुशी ख़ुशी रख लिए थे।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। सुशांत की मौत की वजह आज तक पता नहीं चली। उनकी डेड बॉडी उनके ही मुम्बई स्थित घर में पाई गई थी।