बॉलीवुड

बॉलीवुड की ‘लेडी अंबानी’ हैं सुनील शेट्टी की पत्नी, कमाई के मामले में नंबर 1, करती हैं यह काम

माना Mana shetty ने घर भी संभाला है और बिजनेस भी। इसके अलावा वह सोशल वर्कर के तौर पर भी पहचानी जाती हैं।

Aug 23, 2019 / 08:13 pm

Mahendra Yadav

sunil shetty with wife

बॉलीवुड स्टार्स की पत्नियां जो कि फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं हैं, वे अपने पति के नाम से पहचानी जाती हैं। हालांकि वे फिल्म इंडस्ट्री से अलग क्षेत्र में नाम कमा रही हैं। जैसे शाहरुख की पत्नी गौरी खान, जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया रुंचल, इमरान हाशमी की पत्नी परवीन शाहनी, विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका एल्वा ओबेरॉय। ऐसे ही अभिनेता सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी Sunil shetty wife भी एक बिजनेस वुमेन हैं। बता दें कि 22 अगस्त को माना शेट्टी ने अपना बर्थडे मनाया। काम के मामले में माना शेट्टी की अपने पति सुनील शेट्टी से एक अलग पहचान और व्यक्तित्व है।

 

माना ने घर भी संभाला है और बिजनेस भी। इसके अलावा वह सोशल वर्कर के तौर पर भी पहचानी जाती हैं। उन्होंने सुनील शेट्टी के साथ मिलकर S2 नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजक्ट शुरू किया था। इस प्रोजेक्ट के तहत उन्होंने मुंबई में 21 लक्जरी विला बनाए। इसके अलावा माना एक लाइफस्टाइल स्टोर भी चलाती हैं। इसमें डेकोरेशन से लेकर रोजमर्रा की हर लक्जरी चीज मिलती है।

बॉलीवुड की 'लेडी अंबानी' हैं सुनील शेट्टी की पत्नी, कमाई के मामले में नंबर 1, करती हैं यह काम

उन्हें बॉलीवुड की ‘लेडी अंबानी’ भी कहा जाता है। समाज सेवा की बात करें तो माना शेट्टी ‘सेव द चिल्ड्रेन इंडिया’ नाम के एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं। वह इसके लिए फंड जुटाती हैं। इसके लिए वह समय-समय पर ‘आराइज’ के नाम से एग्जिबिशन भी लगाती रहती हैं। इससे आने वाले पैसों को लड़कियों और महिलाओं की जरूरत के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कमाई की बात करें तो सुनील शेट्टी की सालाना कमाई करोड़ों में है। वो अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / बॉलीवुड की ‘लेडी अंबानी’ हैं सुनील शेट्टी की पत्नी, कमाई के मामले में नंबर 1, करती हैं यह काम

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.