
नई दिल्ली: देश में इस वक्त कोरोना वायरस (Coronavirus) का खौफ चल रहा है। इस खतरनाक वायरस की चपेट में कई लोग आ चुके हैं। ऐसे में इस वक्त पूरा देश 21 दिनों के लिए लॉकडाउन है। हालांकि बहुत लोग ऐसे हैं जो नियमों की अनदेखी कर बेवजह बाहर निकल रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुहाना खान (Suhana Khan) जिम में एक्सरसाइज करती दिख रही हैं। तो क्या सुहाना खान लॉकडाउन का उल्लंघन कर रही हैं। ये हम आपको बताएंगे।
View this post on InstagramA post shared by Suhana Khan (@suhanakhanteam) on
सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल इस वीडियो को सुहानाखानटीम नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो सुहाना खान वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। लेकिन ये वीडियो दिसबंर 2017 का है।
आपको बता दें किंग खान की बेटी सुहाना खान ने हाल ही में इंस्टग्राम पर आधिकारिक तौर से डेब्यू किया है। इससे पहले सुहाना का अकाउंट प्राइवेट था। लेकिन अब उन्होंने इसे पब्लिक कर दिया है। जिसके बाद सुहाना अपनी तस्वीरें आए दिन पोस्ट करती रहती हैं। वैसे सुहाना की फैन फोलोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। इससे पहले भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती थीं। खैर अब लोग चाहते हैं कि सुहाना जल्द से जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर लें। लेकिन उनकी एंट्री बॉलीवुड में कब होगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Updated on:
26 Mar 2020 06:37 pm
Published on:
26 Mar 2020 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
