बॉलीवुड

Pics: कुछ ऐसा था श्रीदेवी का बॉलीवुड कॅरियर, नहीं बोल पाती थीं हिंदी

कुछ ऐसा था श्रीदेवी का बॉलीवुड कॅरियर, नहीं बोल पाती थीं हिंदी

Aug 13, 2018 / 12:40 pm

Rahul Yadav

1/5

बॉलीवुड की 'हवाहवाई' श्रीदेवी का आज 55वां जान्मदिन है। उनका जन्म 13 अगस्त, 1963 को मद्रास के शिवकाशी में हुआ था। उनके निधन के बाद आज उनकी पहली बर्थ एनिवर्सरी है। उनका निधन इसी साल 24 फरवरी में दुबई में हुआ था।

2/5

चार दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर चांदनी बिखेरनी वाली श्रीदेवी ने फिल्म 'मॉम' में मुख्य भूमिका अदा की थी। फिल्मों से कुछ सालों तक दूर रहने के बाद साल 2012 में 'इंग्लिश विंग्लिश' मूवी से उन्होंने पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी।

3/5

अगर श्रीदेवी की फिल्मों की बात की जाए तो, 'खुदा गवाह', 'मिस्टर इंडिया' और 'चांदनी' जैसी बड़ी सुपरहिट फिल्में उनके नाम हैं। इसके अलावा 'हिम्मतवाला', 'तोहफा', 'नगीना', 'औलाद', 'हीर रांझा', 'रूप की रानी चोरों का राजा', 'लाडला', 'जुदाई' जैसी यादगार फिल्मों में भी वह अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं।

4/5

हिंदी सिनेमा से कई वर्षों तक दूर रहने के बाद भी फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में उन्होंने बेहतरीन अभिनय से आलोचकों और दर्शकों को चौंका दिया था। उन्हें भारत सरकार ने साल 2013 में 'पद्मश्री' से सम्मानित किया। श्रीदेवी को हिंदी फिल्मों की पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहा जाता था।

5/5

वह लगभग 300 फिल्में की हैं। इनमें, हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्में भी शामिल हैं। बता दें कि श्रीदेवी को बॉलीवुड के शुरुआती दौर में हिंदी बोलने में काफी परेशानी होती थी। वह सही से हिंदी भाषा नहीं बोल पाती थीं।

Hindi News / Photo Gallery / Entertainment / Bollywood / Pics: कुछ ऐसा था श्रीदेवी का बॉलीवुड कॅरियर, नहीं बोल पाती थीं हिंदी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.