
सूरज पंंचोली
Sooraj Pancholi News: जिया खान के बाद सूरज पंचोली को एक बार फिर प्यार हो गया है। सूरज 7 साल से रिलेशनशिप में है। इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि अब उन्हें उनका बीता हुआ कल परेशान नहीं करता। अब वो किसी के साथ रिलेशनशिप में भी हैं।
दरअसल, एक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या के मामले में सूरज पंचोली का नाम सामने आया। इसके बाद करीब एक दशक तक उन्हें पुलिस और अदालतों के चक्कर काटने पड़े। इसी साल अप्रैल महीने में मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत ने सूरज पंचोली को आरोपों से बरी कर दिया। जिया खान की चिट्ठी के आधार पर उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। सूरज पंचोली अब जिंदगी की नई शुरुआत की योजना में हैं।
जानिए सूरज के शादी का क्या है प्लान
आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली ने टाइम्स ऑफ इंडिया के इंटरव्यू के दौरान बताया, “मुझे लगता है कि जिया के साथ मेरा रिश्ता शायद अब तक का सबसे छोटा रिश्ता था। उसके बाद मैं एक रिश्ते में हूं। अब लगभग 7 साल हो गए हैं और यह खूबसूरत है।”
एक्टर ने आगे कहा, “प्यार और एक दूसरे की देखभाल करने जैसी फीलिंग इस दुनिया में और कुछ नहीं है। मेरे लिए यह रिश्ता बहुत निजी है, क्योंकि कई लोगों ने मुझे एक बैड लवर या पार्टनर की तरह जज किया है। केवल मेरे करीबी लोग ही जानते हैं कि मैं कैसा हूं। मुझे लेकर जो सामान्य धारणा है वह गलत है।”
रिश्ते को निजी रखना पसंद करते हैं सूरज
इंटरव्यू के दौरान सूरज पंचोली ने अपनी गर्लफ्रेंड की पहचान जाहिर नहीं की लेकिन उन्होंने कहा, “वह एक एक्ट्रेस नहीं हैं और इसलिए मैं उनके बारे में नहीं बताना चाहूंगा। इसके अलावा मैं अपने रिश्ते को निजी रखना पसंद करता हूं क्योंकि मेरे बारे में पहले बहुत कुछ बोला गया है।” जब शादी का जिक्र किया गया तब उन्होंने कहा, “शायद कुछ सालों में कर लेंगे।”
जिया और सूरज क्या था पूरा मामला?
साल 2013 में मुंबई के एक फ्लैट में जिया खान ने सुसाइड कर लिया था। मुंबई पुलिस ने धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत सूरज पंचोली के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सूरज और जिया रिलेशनशिप में थे। जिया की मां राबिया खान ने आरोप लगाया था कि एक्टर ने उनकी बेटी की हत्या की। उन्होंने सूरज के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
Updated on:
10 Sept 2023 08:20 pm
Published on:
10 Sept 2023 08:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
