वेडिंग रीसेप्शन में लाल साड़ी पहन कहर ढा रहीं थीं सोनाक्षी, शादी के बाद का पहला वीडियो वायरल
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने रिसेप्शन के लिए लाल रंग की साड़ी चुनी है, जिसे उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी के साथ पहना है। वीडियो में उनकी पहली झलक देखते ही बनती है। सोनाक्षी अपने इस पारंपरिक लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं
Sonakshi Sinha Wedding Reception: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खुशखबरी ने पूरे बॉलीवुड में धूम मचा दी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह नवविवाहित जोड़ी अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए जाते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो ने फैंस के दिलों को जीत लिया है।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने रिसेप्शन के लिए लाल रंग की साड़ी चुनी है, जिसे उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी के साथ पहना है। वीडियो में उनकी पहली झलक देखते ही बनती है। सोनाक्षी अपने इस पारंपरिक लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जहीर इकबाल ने सफेद रंग का आउटफिट पहना है, जिसमें वे भी काफी शानदार नजर आ रहे हैं। दोनों का यह वीडियो मानव मंगलानी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर फैंस ने दिल खोलकर तारीफें की हैं।
फैंस के रिएक्शन
वीडियो पर फैन्स के रिएक्शन भी काफी उत्साहजनक रहे। एक यूजर ने लिखा, “ये हुई ना दुल्हन वाली बात,” वहीं दूसरे ने कहा, “अब लग रही है सोना दुल्हन।” इस तरह के कमेंट्स से साफ है कि फैन्स इस जोड़ी को बहुत पसंद कर रहे हैं और उनकी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
रिसेप्शन की तैयारियां
सोनाक्षी और जहीर के वेडिंग रिसेप्शन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह इवेंट मुंबई के दादर इलाके के बैस्टियन रेस्तरां में हो रहा है। इस खास मौके पर करीब 1000 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड के कई नामचीन सितारे और राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हैं।